Connect with us
Uttarakhand weather snowfall alert rain forecast aaj ka mausam update jan feb 2, 2026 breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand weather snowfall alert)

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather snowfall alert: फिर बदलेगा मौसम, 2 दिन बारिश बर्फबारी का अलर्ट

UTTARAKHAND WEATHER देहरादून

Uttarakhand weather snowfall alert: फिर बदलेगा मौसम, 2 दिन बारिश बर्फबारी का अलर्ट

1 min read

Uttarakhand weather snowfall alert: प्रदेश में बदल रहा मौसम का मिजाज, बारिश बर्फबारी की आशंका

Uttarakhand weather snowfall alert rain forecast aaj ka mausam update jan feb 2, 2026 breaking news today: उत्तराखंड में लंबे समय के बाद मौसम के मिजाज बदलते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके कारण प्रदेश में बीते दिनों बारिश और बर्फबारी देखने को मिली वहीं अब कई जिलों में कोहरा और पाला पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के आने से रविवार से मौसम पूरी तरह  करवट लेता हुआ नजर आयेगा  जिसके कारण वर्षा और हिमपात की संभावना बरकरार है जबकि पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार तक जारी रहेगा। बताते चलें 31 जनवरी को छोड़कर 2 फरवरी तक बारिश बर्फबारी का येलो अलर्ट रखा गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather update today: 2 फरवरी तक जारी रहेगा बारिश बर्फबारी का दौर

मौसम विभाग की माने तो आज शुक्रवार 30 जनवरी को प्रदेश के देहरादून ,पौड़ी ,हरिद्वार नैनीताल ,चंपावत ,उधम सिंह नगर जिले के मैदानी क्षेत्रों में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है,जबकि पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं पाला गिर सकता है जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आगामी शनिवार यानी 31 जनवरी की शाम को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / बर्फबारी (3000 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रो में) होने की संभावना जताई गई है।

1फरवरी की अगर बात करें तो उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा बर्फबारी (2800 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रो में) होने की संभावना है। जबकि शेष जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी (2800 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रो में) होने का अंदेशा जताया गया है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

राज्य के पर्वतीय जिलो के कुछ स्थानों में 2 फरवरी को हल्की से मध्यम वर्षा / बर्फबारी (2800 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रो में) होने की संभावना है। वहीं राज्य के मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top