UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड: 18 जून से बरसेगा प्री मानसून, होगी झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
1 min read
Uttarakhand Weather Update Today:प्रदेश में 18 जून से चलेगा प्री मानसून का दौर, झमाझम बारिश से मिलेगी राहत………….
Uttarakhand weather update Today: उत्तराखंड में मैदानी क्षेत्रों के साथ- साथ पर्वतीय इलाके भी भीषण गर्मी से तप रहे हैं। आसमान से धूप के रूप में बरस रही आग और लू के थपेड़ों ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है जिसके चलते लोग अति आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। इन दिनों चिलचिलाती गर्मी के कारण बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है लेकिन इसी बीच मौसम विभाग से एक राहत की खबर सामने आ रही है कि प्रदेश में 18 जून से प्री मानसून का दौरा चलने वाला है जिससे अधिकांश क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: जून में 121 साल बाद तापमान पहुँचा 42 पार, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम??
बता दें उत्तराखंड में मानसून 23- 24 जून को दस्तक दे सकता है लेकिन इससे पहले 18 जून से प्री मानसून का दौरा चलने वाला है जिसके कारण प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं दूसरी ओर 15 ,16 जून को मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं है।मौसम विज्ञान के अनुसार 15 और 16 जून को प्रदेश के कुछ पर्वतीय क्षेत्र पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग उत्तरकाशी, चमोली ,बागेश्वर में हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है साथ ही 17 जून को प्रदेश भर में बारिश के आसार है इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है। प्री मानसून के आने से प्रदेश का मौसम अच्छा हो जाएगा और हीट वेव से राहत मिलेगी तथा प्रदेश के तापमान में कमी आएगी।
खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
