Connect with us
Uttarakhand weather Update today

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather update Today: उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम

Uttarakhand weather update Today: उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

1 min read

Uttarakhand weather Update Today :उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी, सतर्क रहने की सलाह….

Uttarakhand weather Update Today :उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में मानसून की बारिश का दौर जारी है हालांकि बीते तीन दिनों से प्रदेश के कुछ इलाकों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई। जबकि कुछ इलाकों में चटक धूप खिलने के साथ ही लोगों ने उमस महसूस करी। इसके साथ ही मौसम धूप खिलने के बाद भी अचानक करवट लेकर झमाझम बारिश बरसा रहा है। इसी बीच अब आने वाले बुधवार को भारी बारिश का अनुमान जताते हुए कहीं ऑरेंज तो कहीं येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड में बारिश का दौर रहेगा जारी, जानें कब तक बरसेंगे बदरा

Uttarakhand rain forecast News : बता दें प्रदेश के अधिकांश इलाकों में जहां बीते मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे जबकि अधिकांश इलाकों में चटक धूप खिली रही जिसके चलते लोगों ने उमस महसूस करी। इसी बीच अब बुधवार को बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, नैनीताल , चंपावत ,उधम सिंह नगर, इन सभी जिलों में भारी बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की पूर्ण संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी 8 और 9 अगस्त को भी देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, नैनीताल ,बागेश्वर, चंपावत ,उधम सिंह नगर के कुछ इलाकों में तीव्र से अति तीव्र वर्षा का दौर जारी रहने वाला है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top