Connect with us
Mamta khati uttarakhand police
फोटो सोशल मीडिया

Home / Uttarakhand Police / उत्तराखण्ड पुलिस की महिला आरक्षी ने जीता कांस्य पदक, विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई

Uttarakhand Police स्पोर्ट्स

उत्तराखण्ड पुलिस की महिला आरक्षी ने जीता कांस्य पदक, विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई

1 min read

Mamta khati uttarakhand police: ममता ने 13वीं मॉडर्न पैंटाथलॉन बायथल/ट्राईथल नेशनल चैंपियनशिप 2024 में जीता कांस्य पदक, मिस्र में आयोजित होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए भी किया क्वालीफाई

Mamta khati uttarakhand police
उत्तराखंड की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।अपनी मेहनत एवं काबिलियत के बल पर समूचे देश प्रदेश को गौरवान्वित कर रही इन होनहार बेटियों से हम आपको आए दिन रूबरू कराते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उत्तराखंड की ऐसी ही एक और होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर न केवल समूचे उत्तराखंड का मान बढ़ाया है बल्कि उत्तराखण्ड पुलिस विभाग को भी गौरवान्वित किया है। जी हां… हम बात कर रहे हैं वर्तमान में अल्मोड़ा जिले में तैनात उत्तराखण्ड पुलिस की महिला जवान ममता खाती की। जिन्होंने 13वीं मॉडर्न पैंटाथलॉन बायथल/ट्राईथल नेशनल चैंपियनशिप 2024 में कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड पुलिस का मान बढ़ाया है। इसके साथ ही ममता खाती ने मिस्र में आयोजित होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
यह भी पढ़ें- बधाई: उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता पदक अब चीन में दिखाएंगी दमखम

Mamta khati almora police बता दें कि उधमसिंहनगर जिले के लिटिल स्कॉलर स्कूल काशीपुर में आयोजित 13वीं मॉडर्न पैंटाथलॉन बायथल/ट्राईथल नेशनल चैंपियनशिप—2024 का आयोजन किया गया था जिसमें ममता खाती ने कांस्य पदक अर्जित कर उत्तराखण्ड पुलिस व जनपद पुलिस का मान बढ़ाया है। एडीजी प्रशासन एवं उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित सिन्हा ने पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून में महिला आरक्षी ममता खाती की इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। बताते चलें कि ममता खाती के साथ ही अल्मोडा पुलिस लाईन में नियुक्त महिला आरक्षी मंजू गोस्वामी ने भी मिस्र में आयोजित होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिये क्वालीफ़ाई किया है। बताते चलें कि मिश्र में यह विश्व चैम्पियनशिप इसी साल 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक आयोजित होने जा रही है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड पुलिस की महिला आरक्षी पूजा भट्ट ने बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Uttarakhand Police

To Top