Connect with us
Uttarakhand: Yamunotri Highway road update Blocked by Landslide Debris, Badrinath Highway Also Hit by Heavy Rain
Image : social media ( Badrinath highway Road Update)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Badrinath highway Update : यमुनोत्री हाईवे पर मलबा, सिरोहबगड़ में बंद हुआ बद्रीनाथ हाईवे

UTTARAKHAND NEWS रूद्रप्रयाग

Badrinath highway Update : यमुनोत्री हाईवे पर मलबा, सिरोहबगड़ में बंद हुआ बद्रीनाथ हाईवे

1 min read

Uttarakhand: Yamunotri Highway road update Blocked by Landslide Debris, Badrinath Highway Also Hit by Heavy Rain: मलबा आने से यमुनोत्री हाईवे पड़ा ठप, कर्णप्रयाग में गिरे भारी बोल्डर, नारायणबगड़ बाजार में घुसा मलबा

Uttarakhand: Yamunotri Highway road update Blocked by Landslide Debris, Badrinath Highway Also Hit by Heavy Rain   : उत्तराखंड के उत्तरकाशी व चमोली जिले में लगातार हो रही बारिश से लोगों का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। इसी बीच यमुनोत्री घाटी में मध्य रात्रि से हो रही बारिश के कारण यमुनोत्री हाइवे पर स्याना चट्टी समेत कई स्थानों पर मलबा और पत्थर आने से आवाजाही ठप पड़ गई है। लगातार बारिश के कारण सड़क खोलने का कार्य भी प्रभावित होता जा रहा है वहीं कर्णप्रयाग सिमली मार्ग पर भी बोल्डर गिर गए।

यह भी पढ़े :Uttarakhand News: चंपावत में बारिश का कहर टनकपुर छोटी पुलिया के पास कार खाई में गिरी

बात दें चमोली जिले में भारी बारिश के कारण नारायणबगड़ के थरालीबगड़ बाजार में एक बार फिर मलवा घुसने से हाईवे बंद हो गया। बीआरओ ने आज सोमवार सुबह मलवा हटाकर रास्ते को खोल दिया है। बारिश के साथ आया मलवा कई दुकानों में घुस गया जबकि सरकारी राशन गोदाम में भी मलबा पहुँचा। अस्पताल के आगे और जीत सिंह मार्केट क्षेत्र में हाईवे पर मलबा फैलने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती हुई नजर आई वहीं कर्णप्रयाग में बीते रविवार को बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।

आज भी जारी रहेगा बारिश का कहर ( chamoli news today) Uttarakhand heavy rain alert

आज सोमवार को भी उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। इतना ही नहीं बल्कि कई जिलों के लिए 24 घंटों के लिए अचानक बाढ़ के खतरे को लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार अगले 24 घंटे में होने वाली बारिश के कारण उन इलाकों में बहाव सर्फेस रन ऑफ तेजी से बढ़ सकता है जहां की मिट्टी पहले से पूरी तरह गीली हो चुकी है।

यह भी पढ़े :अल्मोड़ा: द्वाराहाट की महिला को अज्ञात नंबर से अश्लील कॉल और धमकियां पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरोहबगड़ में भी गिरा मलबा

बताते चलें आज सोमवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरोहबगड़ के पास सुबह मलबा आने से मार्ग बंद हो गया था। इसके अलावा डंपिंग जोन के पास एक ओवरलोड ट्रक मलबे में फंस गया। जेसीबी की मदद से सुबह 6:50 बजे सिरोबगड़ में यातायात बहाल कर दिया गया, लेकिन ट्रक को पहले खाली कराया गया। वहीं बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पागलनाला व भनेरपानी के पास अवरुद्ध सड़क मार्ग खुल गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top