Connect with us
Uttarakhand:Kamal Dhami's of khatima bright luck won one crore rupees from dream11

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड के कमल धामी की चमकी किस्मत dream11 से जीते एक करोड़ रुपये

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

उत्तराखंड के कमल धामी की चमकी किस्मत dream11 से जीते एक करोड़ रुपये

1 min read

Kamal dhami dream11: खटीमा के कमल धामी dream11 से रातो रात बने करोड़पति, जीती 1 करोड़ रुपए की धनराशि

Dream11 ने अभी तक उत्तराखंड  के ना जाने कितने लोगों की किस्मत चमका दी है। इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। जी हां हम बात कर रहे हैं, राज्य के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र में स्थित सैजना गांव के कमल धामी की, जिसने dream11 में टीम बनाकर 1 करोड़ रुपए की धनराशि जीती है। रातो रात कमल धामी के करोड़पति बनने पर उनके घर में खुशी का माहौल है। बता दें कि कमल धामी ने मंगलवार को अफगानिस्तान तथा आयरलैंड के बीच हुए मैच में dream11 पर अपनी टीम बनाई जिसमें अपने पसंदीदा 11 खिलाड़ियों की टीम बनाई। (kamal dhami dream11)
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड के संतोष की चमकी किस्मत Dream 11 में जीते 1 करोड़ रुपये Santosh Kohli

बताते चलें कि उनके द्वारा बनाई गई टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया जिससे  कमल एक करोड़ रुपए की धनराशि जीतने में सफल रहे। वर्ष 2019 से कमल ड्रीम- 11पर टीम बनाकर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आखिरकार उनकी किस्मत अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच हुए मैच में चमक ही गई। कमल की इस जीत पर उनके घर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। कमल पहले कुवैत में काम करते थे लेकिन लॉकडाउन के चलते कमल अपना काम छोड़कर खटीमा अपने गांव आ गए जहां वे अपने पिता की दुकान संभाल रहे हैं ।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top