Connect with us
Uttarkashi zoo news may open a zoo in new year 2026 uttarakhand district latest update today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarkashi zoo news)

Home / UTTARAKASHI / Uttarkashi zoo news: उत्तरकाशी को न‌ए साल में मिल सकती है चिड़ियाघर की सौगात

UTTARAKASHI UTTARAKHAND NEWS

Uttarkashi zoo news: उत्तरकाशी को न‌ए साल में मिल सकती है चिड़ियाघर की सौगात

1 min read

Uttarkashi zoo news: नए साल में उत्तरकाशी को मिल सकती है चिड़ियाघर की सौगात..

Uttarkashi zoo news may open a zoo in new year 2026 uttarakhand district latest update today: हिमालय की गोद में बसा उत्तरकाशी जिला अपनी जैव विविधता समेत आध्यात्मिकता, साहसिक गतिविधियों के लिए देशभर में महत्वपूर्ण स्थान रखता है जहां पर दो दो राष्ट्रीय उद्यान भी मौजूद है। हालांकि उत्तरकाशी में अभी तक एक भी चिड़ियाघर मौजूद नहीं है, जिसको लेकर जिला प्रशासन नए साल में जिले में जू खोलने की तैयारी में है।

यह भी पढ़े :देहरादून के अंकित भारती ने रचा इतिहास बने 6 दिन में 2 दुर्गम चोटियों को फतह करने वाले पहले पर्वतारोही

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिले के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के दिशा निर्देश पर वन विभाग ने जू को लेकर प्रस्ताव निर्माण के लिए शुरुआती कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके तहत वर्तमान में उप प्रभागीय वन अधिकारियों के माध्यम से जू के लिए जमीन चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। यदि जिला प्रशासन और उत्तरकाशी वनप्रभाग की योजना रंग लाती है तो नए साल में उत्तरकाशी जिले को चिड़ियाघर की सौगात मिल सकती है।

उत्तरकाशी में चिड़ियाघर खोलने को लेकर चल रही तैयारी ( uttarkashi zoo news)

बताते चले उत्तरकाशी में गंगा घाटी देश का तीसरा सबसे बड़ा गंगोत्री नेशनल पार्क और यमुना घाटी में गोविंद वन्य जीव विहार एवं राष्ट्रीय उद्यान मौजूद है लेकिन यहां पर अभी तक एक भी चिड़िया घर नहीं है।

स्थानीय लोगों के मनोरंजन का अवसर बढ़ेगा ( uttarkashi news today)

उत्तरकाशी जिले में चिड़ियाघर बनता है तो इससे सरकार के राजस्व मे बढ़ोतरी तो होगी ही लेकिन इसके साथ ही तीर्थाटन और पर्यटन के लिए पहुंचने वाले सभी पर्यटकों और स्थानीय लोगों के मनोरंजन का अवसर भी बढ़ेगा। इस संबंध में उत्तरकाशी वन प्रभाग के डीएफओ डीपी बलूनी ने डीएम प्रशांत आर्य के दिशा निर्देश के क्रम में चिड़ियाघर निर्माण पर विचार करना शुरू कर दिया है। एसडीओ के माध्यम से साल्ड, बसूंगा की तरफ क्षेत्र को भी देखा गया है। शासन के माध्यम से केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को भी प्रस्ताव भेजा जाएगा।

Continue Reading

More in UTTARAKASHI

To Top