Connect with us
Uttarakhand news: weather Department issued alert of heavy rain and hailstorm to these 8 districts

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड मौसम विभाग का इन 8 जिलों को भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मौसम विभाग का इन 8 जिलों को भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

1 min read

आठ जिलों में भारी‌ बारिश (Uttarakhand Rain) और ओलावृष्टि (Hailstorm) की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट…

राज्य में मौसम का कहर जारी है। अन्य वर्षों की अपेक्षा इस बार म‌ई माह में ही सामान्य से क‌ई गुना अधिक बारिश (Uttarakhand Rain) देखने को मिल रही है। मौसम विभाग द्वारा एक बार फिर राज्य के आठ जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि (Hailstorm) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल आदि पर्वतीय जिलों के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस सम्बन्ध में मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि इस दौरान जहां आकाशीय बिजली गिरने की भी पूरी संभावना है वहीं हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने के भी आसार जताए ग‌ए हैं। मौसम विभाग द्वारा मौसम में इस बदलाव का कारण चक्रवाती तूफान ताउते को बताया गया है।
यह भी पढ़ें- सावधान: चक्रवात तूफान ताऊते का उत्तराखंड में दिखेगा बड़ा असर रेड अलर्ट हुआ जारी

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top