Connect with us
Uttarakhand News: Uttarakhand congress leader indira hridayesh died in delhi hospital

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का निधन, सूंपर्ण राजनीतिक जगत में शोक की लहर

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

उत्तराखंड नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का निधन, सूंपर्ण राजनीतिक जगत में शोक की लहर

1 min read

बुरी खबर: नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता (Congress Leader) इंदिरा हृदयेश (Indira Hridayesh) का निधन, दिल्ली के एक अस्पताल में ली अंतिम सांस, राज्य में दौड़ी शोक की लहर..

देश की राजधानी दिल्ली से समूचे उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेत्री (Congress Leader) इंदिरा हृदयेश (Indira Hridayesh) का निधन हो गया है। बता दें कि इंदिरा राज्य के नैनीताल जिले की हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र से विधायक थी। इन दिनों वह कांग्रेस हाईकमान के साथ मीटिंग में शामिल होने दिल्ली गई थी। जहां अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। फिलहाल उनके शव को उत्तराखंड ले जाने के तैयारी की जा रही है. उनके निधन से जहां कांग्रेस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं समूचे राज्य को भी अपूर्णीय क्षति पहुंची है। राज्य की मशहूर राजनैतिक हस्तियों में शुमार इंदिरा की भरपाई कर पाना शायद ही संभव हो पाएगा। उनके निधन की खबर से सूंपर्ण राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें- दुःखद खबर :उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन, प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top