Connect with us
UTTARAKHAND PCS TRANSFER

Home / उत्तराखण्ड / ब्रेकिंग: उत्‍तराखंड शासन ने 11 PCS अधिकारियों के किए तबादले, बंशीधर तिवारी को नया जिम्मा

उत्तराखण्ड देहरादून

ब्रेकिंग: उत्‍तराखंड शासन ने 11 PCS अधिकारियों के किए तबादले, बंशीधर तिवारी को नया जिम्मा

1 min read

Uttarakhand PCS Transfer: उत्‍तराखंड शासन ने 11 PCS अधिकारियों के किए तबादले, बंशीधर तिवारी को राज्य का नया महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा की जिम्मेदारी

उत्तराखंड(Uttarakhand) शासन ने जहां दो सप्ताह पूर्व ही आईएसएस अधिकारियो का बड़ा तबादल किया था वही फिर अब शासन ने प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 11 अधिकारियों(PCS Transfer) के पदभार में बदलाव किया है। सबसे खाश बात तो ये हैं की इनमें कुछ अधिकारियों के नाम बहुत चर्चित हैं जिनको इधर से उधर किया गया है। पीसीएस बंशीधर तिवारी को राज्य का नया महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा तथा पदेन राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान का जिम्मा दिया गया है। वह अब तक संयुक्त मुख्य प्रशासक, उत्तराखंड आवास व नगर विकास प्राधिकरण तथा उपाध्यक्ष जिला विकास प्रधिकरण, ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी निभा रहे थे। पीसीएस हरीश चंद्र कांडपाल का कद बढ़ाते हुए उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण का जिम्मा दिया गया है। पीसीएस जय भारत सिंह को अपर जिलाधिकारी, प्रशासन ऊधमसिंह नगर का दायित्व दिया गया है। वहीं, जगदीश चंद्र कांडपाल को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है।
यह भी पढ़े- उत्तराखंड शासन में भारी फेरबदल, राजेश कुमार संभालेंगे देहरादून के न‌ए DM की जिम्मेदारी

बता दे की सोमवार देर रात सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा जारी आदेश जारी कर पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए जिसमे की डिप्टी कलेक्टर कौस्तुभ मिश्रा का तबादला चमोली से ऊधमसिंह नगर किया गया है। कुंभ मेला में उप जिलाधिकारी का दायित्व देख रहे दयानंद सरस्वती नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है। डिप्टी कलेक्टर राकेश चंद्र तिवारी का तबादला बागेश्वर से ऊधमसिंह नगर किया गया है। डिप्टी कलेक्टर विनोद कुमार का तबादला नैनीताल से देहरादून और डिप्टी कलेक्टर बृजेश कुमार तिवारी का तबादला रुद्रप्रयाग से हरिद्वार किया गयाशासन ने श्रमायुक्त, हल्द्वानी की जिम्मेदारी निभा रही पीसीएस दीप्ति सिंह को अपर सचिव विद्यालय शिक्षा की जिम्मेदारी दी है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: तेज तर्रार आईपीएस अफसर अभिनव कुमार बने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के अपर प्रमुख सचिव

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top