Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Uttarakhand ELECTION: Congress has also released the list of candidates, see who will contest from your area.

Assembly election 2022

उत्तराखण्ड

देहरादून

उत्तराखंड: कांग्रेस ने भी जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट देखिए आपके क्षेत्र से कौन लड़ेगा चुनाव

Uttarakhand Election Congress List: उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, 53 विधानसभा सीटों पर की उम्मीदवारों के नाम की घोषणा…

आखिरकार देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने उत्तराखंड में होने वाले पांचवें विधानसभा चुनावों के लिए 53 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। जी हां.. दिल्ली में सीईसी की बैठक में कई दिनों तक प्रत्याशियों के नामों पर चले मंथन के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा शनिवार देर रात उत्तराखण्ड विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई। कांग्रेस पार्टी द्वारा अभी केवल 53 सीटों पर ही उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। अभी भी 17 सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। कांग्रेस द्वारा घोषित की गई सूची के अनुसार जहां प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह अपनी परंपरागत चकराता सीट से मैदान में उतरेंगे वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के चुनाव लडने पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है क्योंकि पहली सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया गया है। हल्द्वानी विधानसभा सीट से पूर्व नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के पुत्र सुमित हृदयेश को उम्मीदवार बनाया गया है। विदित हो कि बीते दिनों सत्ताधारी भाजपा द्वारा भी 55 विधानसभा सीटों पर ही उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी।
(Uttarakhand Election Congress List)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: टिकट मिलने से पहले ही इस कांग्रेस नेता ने ‌भरा पर्चा, बतौर कांग्रेस प्रत्याशी कराया नामांकन

उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा घोषित प्रत्याशियों की पहली सूची:-

1 पुरोला – मालचंद
2 यमुनोत्री – दीपक बिजल्वाण
3 गंगोत्री – विजपाल सिंह सजवाण
4 बदरीनाथ – राजेंद्र सिंह भंडारी
5 थराली – डाक्टर जीत राम
6 कर्णप्रयाग – मुकेश सिंह नेगी
7 केदारनाथ – मनोज रावत
8 रुद्रप्रयाग – प्रदीप थपलियाल
9 घनसाली – धनीलाल शाह
10 देवप्रयाग – मंत्री प्रसाद नैथानी
11 प्रतापनगर – विक्रम सिंह नेगी
12 धनोल्टी – जोत सिंह बिष्ट
13 चकराता – प्रीतम सिंह
14 विकसनगर – नव प्रभात
15 सहसपुर – आर्येंद्र शर्मा
16 धर्मपुर – दिनेश अग्रवाल
17 रायपुर – हीरा सिंह बिष्ट
18 राजपुर रोड – राज कुमार
19 मसूरी – गोदावरी थापली
20 हरिद्वार – सतपाल ब्रह्मचारी
21 भेल रानीपुर – राजवीर सिंह चौहान
22 भगवानपुर – ममता राकेश
23 पिरानकलियर – मोहम्मद फुराकान अहमद
24 मंगलौर – काजी मोहम्मद निजामुद्दीन
25 यमकेश्वर – शैलेंद्र सिंह रावत
26 पौड़ी – नवल किशोर
27 श्रीनगर – गणेश गोदियाल
28 कोटद्वार – सुरेंद्र सिंह नेगी
29 धारचूला – हरीश सिंह धामी
30 डीडाहाट – प्रदीप सिंह पाल
31 पिथौरागढ़ – मयूख महर
32 गंगोलीहाट – खजान चंद्र गुड्डू
33 कपकोट – ललित मोहन सिंह फर्स्वाण
34 बागेश्वर – रंजीत दास
35 द्वारहाट – मदन सिंह बिष्‍ट
36 रानीखेत – करण माहरा
37 सोमेश्‍वर – राजेंद्र बड़कोटि
38 अल्‍मोड़ा – मनोज तिवारी
39 जागेश्‍वर – गोविदं सिंह कुंजवाल
40 लोहाघाट – खुशाल सिंह अधिकारी
41 चंपावत – हेमेश खर्कवाल
42 भीमताल – धन सिंह भंडारी
43 नैनीताल – संजीव आर्य
44 हल्द्वानी – सुमित हृदयेश
45 जसपुर – आदेश सिंह चौहान
46 काशीपुर – नरेंद्र चंद्र सिंह
47 बाजपुर – यशपाल आर्य
48 गदरपुर – प्रेमानंद महाजन
49 रुद्रपुर – मीना शर्मा
50 किच्छा – तिलकराज बेहड़
51 सितारगंज – नवतेजपाल सिंह
52 नानकमत्ता – गोपाल सिंह राणा
53 खटीमा – भुवन चंद्र कापड़ी
(Uttarakhand Election Congress List)
Congress candidate list Uttarakhand Congress candidate list Uttarakhand

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: हरक सिंह रावत ने चौथी बार बदली पार्टी, बहू अनुकृति के साथ हुए कांग्रेस में शामिल

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

लेख शेयर करे

More in Assembly election 2022

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top