Connect with us
Uttarakhand news: ITBP Jawan Durga Bahadur Thapa posted in NAINITAL District dies under suspicion. UTTARAKHAND ITBP jawan news.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: आईटीबीपी में तैनात जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखण्ड: आईटीबीपी में तैनात जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

1 min read

UTTARAKHAND ITBP jawan news: संदिग्ध परिस्थितियों में आईटीबीपी जवान की मौत, परिवार में मचा कोहराम, दुर्गा बहादुर थापा के रूप में हुई मृतक जवान की पहचान..

राज्य के नैनीताल जिले से दुखद खबर सामने आ रही है जहां आईटीबीपी की 34वीं बटालियन में तैनात एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की खबर से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में भी मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक जवान की पहचान दुर्गा बहादुर थापा के रूप में हुई है। अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार मृतक जवान मूल रूप से पड़ोसी देश नेपाल के फैटिखोला जिला सैबजा का रहने वाला था।
(UTTARAKHAND ITBP jawan news)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: आईटीबीपी की 36वीं ​​बटालियन का जवान लापता, शेयर करें जवान को ढूंढने में मदद करें

बताया गया है कि मृतक दुर्गा बहादुर थापा 2001 में आईटीबीपी में भर्ती हुआ था। वर्तमान में उसकी तैनाती नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ स्थित 34 वीं आईटीबीपी बटालियन में थी। जहां शुक्रवार को उसकी अकस्मात मौत हो गई। अभी तक मृतक जवान की मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।
(UTTARAKHAND ITBP jawan news)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: गोवा में तैनात आईटीबीपी जवान त्रिलोक शहीद, पहाड़ में भी दौड़ी शोक की लहर

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top