Connect with us
Uttarakhand weather news: Chances of rain in these districts. Alert issued by weather department. Uttarakhand Rain Alert News

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश की संभावना पर्वतीय क्षेत्रों में जरा संभलकर करें सफर

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश की संभावना पर्वतीय क्षेत्रों में जरा संभलकर करें सफर

1 min read

Uttarakhand Rain Alert News: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, पर्वतीय क्षेत्रों में जमकर बरसेंगे बदरा, मैदानी इलाकों में शुष्क रहेगा मौसम..

जहां एक ओर अब धीरे धीरे गर्मी बढ़ रही है वही मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार दिख रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में जहां पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है वही मैदानी इलाकों में मौसम के शुष्क बने रहने की आंशका जताई गई है। बताया गया है कि राज्य में अगले दो से 3 दिन अधिकतम तापमान तथा न्यूनतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय इलाकों मैं कहीं-कहीं हल्की से मध्यम गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं पर गर्जना के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग ने इस दौरान आम जनता को पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।
(Uttarakhand Rain Alert News)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश बर्फबारी का अलर्ट

बताते चलें कि बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वही विभाग द्वारा ओलावृष्टि होने को लेकर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस संबंध में देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह का कहना है कि वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खड़ी व इससे सटे पूर्वी भूमध्य रेखीय हिंद महासागर के ऊपर कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है। उन्होंने बताया कि कम दबाव वाले इस क्षेत्र के उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की उम्मीद है। जिसके बाद यह दबाव क्षेत्र अंडमान तट के साथ ही इससे सटे उत्तरी इलाकों में अपना प्रभाव दिखाएगा। उन्होंने उत्तराखण्ड में भी इस दबाव क्षेत्र के आंशिक प्रभाव दिखने की संभावना जताते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की आंशका जताई है।
(Uttarakhand Rain Alert News)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 1 अप्रैल से बिजली होगी महंगी, जानिए अब किन दर पर करना होगा भुगतान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top