Connect with us
Uttarakhand news: Tourist vehicles will not be able to go to Mussoorie on weekends, traffic in mussoorie today traffic in mussoorie today

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: वीकेंड पर पर्यटकों के वाहन नहीं जा पाएंगे मसूरी, बाइक पर भी पाबंदी

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड: वीकेंड पर पर्यटकों के वाहन नहीं जा पाएंगे मसूरी, बाइक पर भी पाबंदी

1 min read

traffic in mussoorie today: वीकेंड पर मसूरी आने वाले पर्यटक ध्यान दें, पुलिस ने जारी किया नया प्लान, सशर्त मसूरी जा सकेंगे वाहन, अन्यथा पैदल होंगे यात्री, करना पड़ेगा लोकल वाहनों में सफर…

उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर वीकेंड के आते ही पर्यटकों की आवाजाही बढ़ जाती है। जिस कारण से जाम की समस्या पैदा हो जाती है। उत्तराखंड के पर्यटन स्थल पहाड़ों की रानी मसूरी में जाम की समस्या को देखते हुए अब सिर्फ उन्हीं के वाहनों को मंसूरी के अंदर प्रवेश दिया जाएगा जिनकी होटल में बुकिंग पहले से ही होगी अथवा होटल मे पार्किंग खाली होगी। अन्यथा वाहनों को मसूरी से पहले किंक्रेग मे ही रोक दिया जाएगा।
(traffic in mussoorie today)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: वीकेंड पर नैनीताल जाने का है प्लान, तो पहले देख लीजिए नया ट्रैफिक रूट प्लान

बता दें कि वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ तथा जाम को देखते हुए मसूरी से पहले किंक्रेग में लगभग 250 गाड़ियों के लिए पार्किंग बनाई गई है। किंक्रेग में पार्किंग स्थल बनने से जहां स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा वही मंसूरी में भारी जाम से भी निजात मिलेगी। इसके साथ ही मोटरसाइकिल से आने वाले पर्यटको को भी मंसूरी में प्रवेश नही दिया जाएगा। बल्कि पुलिस द्वारा उनके दो पहिया वाहन को कुठाल गेट के पास रोककर उन्हें वापस कर दिया जाएगा।
(traffic in mussoorie today)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर होगा अब 500 से 1000 रुपए का जुर्माना, आदेश जारी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top