Connect with us
Inflation Rate 2022 India: all these products including wheat flour biscuit bread will expensive from next month.

Home / उत्तराखण्ड / कमरतोड़ महंगाई का बड़ा झटका अगले माह से महंगे हो जाएंगे आटा बिस्किट ब्रेड समेत ये सभी उत्पाद

उत्तराखण्ड देहरादून

कमरतोड़ महंगाई का बड़ा झटका अगले माह से महंगे हो जाएंगे आटा बिस्किट ब्रेड समेत ये सभी उत्पाद

1 min read

Inflation Rate 2022 India: गैस सिलेंडर, खाद्य तेल के बाद अब आटा भी होगा महंगा, फिर बढ़ेगा आम आदमी की रसोई का बजट…

लगातार बढ़ती मंहगाई का सितम झेल रही राज्य के गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आने वाले दिनों में उन्हें महंगाई का एक और झटका सहना पड़ेगा। जी हां.. खाद्य तेल, गैस सिलेंडर के दामों में लगातार होती बढ़ोतरी के बाद अब अगले माह से आटे के दाम भी बढ़ने जा रहे हैं। बताया गया है कि गेहूं के उत्पादन में गिरावट के कारण अगले माह से आटा, ब्रेड, बिस्कुट एवं आटे से बने सभी उत्पाद महंगे हो जाएंगे। जिससे रसोई का बजट और अधिक बढ़ना तय है साथ ही आम जनमानस की जेब पर इससे अतिरिक्त बोझ भी पड़ेगा।
(Inflation Rate 2022 India)
यह भी पढ़ें- आप किस ब्रांड का करते हैं उपयोग, उत्तराखंड में इन ब्रांडो का महंगा हुआ दूध, जानिए नए रेट

प्राप्त जानकारी के अनुसार रिटेल मार्केट में आटे के इसी महीने से लगातार बढ़ने लगे हैं। जिसका प्रभाव आम जनमानस की जेब पर म‌ई माह के अंतिम सप्ताह या आगामी जून माह से पड़ेगा। बता दें कि सोमवार को रिटेल मार्केट में आटे के औसत दाम 32 रूपए प्रति किलोग्राम से अधिक रही, जबकि इसी महीने 8 तारीख को आटे की औसत कीमत 29 रूपए प्रति किलोग्राम था‌।
(Inflation Rate 2022 India)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: आंचल कंपनी ने फिर बढ़ाए दूध के दाम, अगर आप भी करते हैं उपयोग तो जाने न‌ई दरें

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top