Connect with us
Monsoon 2022 will knock in Uttarakhand till 29 june, now there will be rain from June 26.

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड में मानसून देगा अब दस्तक, 26 जून से होगी झमाझम बारिश

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मानसून देगा अब दस्तक, 26 जून से होगी झमाझम बारिश

1 min read

Uttarakhand monsoon Rain 2022: उमसभरी गर्मी से मिलेगी निजात, 26 जून से जमकर बरसेंगे मेघ…

राज्य वासियों को जल्द ही उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग द्वारा जारी अपने पूर्वानुमान में इस बात की तस्दीक करते हुए बताया है कि आगामी 26 जून से उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने 28-29 जून को मानसून के उत्तराखण्ड में प्रवेश करने की आंशका भी जताई है। बता दें कि राज्य में आमतौर पर मानसून प्रतिवर्ष 15 जून के आसपास अपनी दस्तक दे देता है। लेकिन इस बार उत्तराखण्ड तक मानसून पहुंचने में 14-15 दिन की देरी हो रही है। जिससे राज्य में अभी तक वर्षा काल शुरू नहीं हुआ है। बीते दो दिनों से राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले दो दिनों तक भी इसमें बदलाव आने की कोई संभावना नहीं है।
(Uttarakhand monsoon Rain 2022)
यह भी पढ़ें- दूनवासियों के लिए खुशखबरी, रिंग रोड को मिली हाईकोर्ट से हरी झंडी मसूरी का सफर होगा आसान

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में मानसून आगामी 29 जून तक अपनी दस्तक दे सकता है। इस संबंध में देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक शुक्रवार एवं शनिवार को जहां पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बारिश का अनुमान है वहीं रविवार से समूचे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। खासतौर पर राज्य के कुमाऊं मंडल में भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी जारी करते हुए आम जनता से इस दौरान अति आवश्यकीय परिस्थितियों में ही पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करने की अपील की है।
(Uttarakhand monsoon Rain 2022)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: जल्द होगा 9 रोपवे का निर्माण, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब रोपवे को मिली मंजूरी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top