Connect with us
Uttarakhand weather News: Clouds will rain heavily from Monday, issued red alert in 7 districts.

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखण्ड: सोमवार से जमकर बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया 7 जिलों में रेड अलर्ट

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: सोमवार से जमकर बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया 7 जिलों में रेड अलर्ट

1 min read

Uttarakhand Rain weather News: उत्तराखण्ड मौसम विभाग ने जताई 18 जुलाई से भारी से भारी बारिश की संभावना, 7 जिलों में रेड अलर्ट जारी, पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करने से बचें…

चंद दिन साफ रहने के बाद उत्तराखण्ड में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने सोमवार से क‌ई जिलों में भारी से भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। बताया गया है 18 जुलाई को नैनीताल, चंंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है जबकि 19 एवं 20 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंहनगर और हरिद्वार जिले में भारी से भारी बारिश की आंशका जताई गई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए शासन ने सभी जिलाधिकारियों, आपदा राहत विभागों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है। वहीं अपने पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने इस दौरान आम जनमानस से पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा से बचने की अपील करते हुए अतिआवश्यकीय परिस्थितियों में ही पर्वतीय रूट पर जाने की सलाह दी है।
(Uttarakhand Rain weather News)
यह भी पढ़ें- Harela Festival 2022: आज मनाया जा रहा है उत्तराखंड में पावन पर्व हरेला, जानिए महत्व

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने आगामी 18, 19, एवं 20 जुलाई को भारी से भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में पर्वतीय क्षेत्रों खासतौर पर संवेदनशील स्थानों पर मध्यम से बड़े भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं सड़कों, राजमार्गों में अवरोध और कटाव होने का अनुमान भी लगाया है। जिसको देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के संयुक्त सचिव और ड्यूटी ऑफिसर जयलाल शर्मा की ओर सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
(Uttarakhand Rain weather News)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश मौसम बदलेगा मिजाज

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top