Connect with us
Uttarakhand news: there will be rain today In these districts of Uttarakhand.

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश मौसम बदलेगा मिजाज

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश मौसम बदलेगा मिजाज

1 min read

Uttarakhand Rain News Today: गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी…

मैदानी क्षेत्रों के साथ साथ पर्वतीय क्षेत्रों में भी जहां इन दिनों तेज धूप तथा गर्मी के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं ऐसे में मौसम विभाग की ओर से एक राहत भरी खबर भी सामने आ रही है जिससे आम जनमानस को जल्द ही तेज गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। जी हां.. मौसम विभाग द्वारा अगले तीन-चार दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना बताई गई है। बारिश के होने से जहां इस गर्मी से पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी वही मैदानी क्षेत्रों का तापमान भी प्रभावित होगा। इतना ही नहीं बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।
(Uttarakhand Rain News Today)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग द्वारा 22 अप्रैल तक बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

बता दें कि 3 मई यानी आज कुमाऊं मंडल के अधिकांश क्षेत्रों में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। कुमाऊं मंडल के नैनीताल तथा पिथौरागढ़ जिले कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस संबंध में देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार तीन व चार मई को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण होने वाली बारिश से तापमान में एक से तीन डिग्री तक की कमी आ सकती है। वही मैदानी इलाकों में भी पारा 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं।
(Uttarakhand Rain News Today)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश की संभावना पर्वतीय क्षेत्रों में जरा संभलकर करें सफर

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top