UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड: पहाड़ में भयावह सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो लोगों की मौके पर ही मौत
1 min read
Tehri Garhwal truck accident: भयावह सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत, परिवारों में मचा कोहराम…
राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। अब तो शायद ही कोई ऐसा दिन होगा, जब राज्य के किसी ना किसी हिस्से से दर्दनाक सड़क हादसे की दुखद खबर सुनने को ना मिलती हों। ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले से सामने आ रही है जहां एक ट्रक के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकालने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
(Tehri Garhwal truck accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड :विवाहिता ने सरयू नदी में लगाई छलांग शव हुआ बरामद
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के चंबा-आराकोट-गुनोगी मोटर मार्ग पर उस समय भीषण हादसा घटित हो गया जब गुनोगी गांव के पास एक 407 ट्रक एकाएक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गया। जिससे ट्रक में सवार चालक और हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त भगवान दास पुत्र रतन दास ग्राम ठेलारी पोस्ट नागणी तथा मंगल दास पुत्र रतन दास निवासी ग्राम किरगणी चंबा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने रेस्क्यू के बाद मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया है।
(Tehri Garhwal truck accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: टनकपुर में बच्चों की स्कूल बस बही उफनते नाले में, देखें वीडियो
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
