Connect with us
Uttarakhand news: application process for recruitment 2022 started in AIIMS Rishikesh, apply soon.

Home / UTTARAKHAND GOVT JOBS / उत्तराखण्ड: युवा ध्यान दें, ऋषिकेश एम्स में शुरू हुई भर्ती की आवेदन प्रक्रिया, जल्द करें आवेदन

UTTARAKHAND GOVT JOBS उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: युवा ध्यान दें, ऋषिकेश एम्स में शुरू हुई भर्ती की आवेदन प्रक्रिया, जल्द करें आवेदन

1 min read

AIIMS recruitment 2022: ऋषिकेश एम्स में निकली क्नीनिकल इंस्ट्रक्टर के 33 पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन…

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर खबर ऋषिकेश एम्स से सामने आ रही है। जी हां.. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) ऋषिकेश ने क्नीनिकल इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बताया गया है कि कुल 33 पदों पर आवेदन प्रक्रिया बीते 1 सितंबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य शैक्षिक योग्यता मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीएससी नर्सिंग या नर्स और मिडवाइफरी में डिप्लोमा रखी गई है।
(AIIMS recruitment 2022)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड परिवहन निगम में हो रही है 589 चालक परिचालकों की भर्ती, जल्द करें आनलाइन आवेदन

बता दें कि इन पदों के लिए अधिकतम 50 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। ओबीसी, अनारक्षित और इडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 2000 रूपए निर्धारित किया गया है जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 1000 रुपए तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। इन पदों पर भर्ती होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी ऐम्स ऋषिकेश की वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
(AIIMS recruitment 2022)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: सेना भर्ती रैली के लिए युवा हो जाए तैयार, जारी हुआ इन जिलों का शेड्यूल, अभी देखें

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GOVT JOBS

To Top