Connect with us
Breking News: Uttarakhand Public Service Commission recruited Patwari Lekhpal, youth should apply soon. Patwari Exam uttarakhand

Home / UTTARAKHAND GOVT JOBS / उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने निकाली पटवारी लेखपाल की भर्ती, युवा जल्द करें आवेदन

UTTARAKHAND GOVT JOBS उत्तराखण्ड

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने निकाली पटवारी लेखपाल की भर्ती, युवा जल्द करें आवेदन

1 min read

Patwari Exam uttarakhand: लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार लोक सेवा आयोग ने जारी की विज्ञप्ति, युवा कर सकेंगे 563 पदों के लिए आवेदन…

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां.. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार लोक सेवा आयोग ने बीते रोज पटवारी लेखपाल के 563 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। इनमें 391 पद पटवारी और 172 पद लेखपाल के हैं। आयोग द्वारा जारी भर्ती विज्ञप्ति के अनुसार आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2022 निर्धारित की गई है। दोनों ही पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा जहां 21 वर्ष निर्धारित की गई है वहीं पटवारी के लिए अधिकतम 28 वर्ष तथा लेखपाल के लिए अधिकतम 35 वर्ष आयु वाले युवा आवेदन कर सकते हैं।
(Patwari Exam uttarakhand)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड रोडवेज ने दी देहरादून-दिल्ली रूट पर सफर करने वालों को बड़ी खुशखबरी

बता दें कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा दोनों ही पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। दोनों ही पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत पुरुष अभ्यर्थियों को 1 घंटे में 7 किलोमीटर जबकि महिला अभ्यर्थियों को 35 मिनट में 3.5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करना आवश्यक होगा। इसके अतिरिक्त पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी0 जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए 152 सेमी0‌ अनिवार्य रूप से तय की गई है हालांकि पर्वतीय क्षेत्र के अभ्यर्थियों को इसमें 5 सेमी0 की छूट मिलेगी।
(Patwari Exam uttarakhand)

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद CM धामी ने लिया बड़ा फैसला, उत्तराखंड में होगा बदलाव

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GOVT JOBS

To Top