Connect with us
Uttarakhand news: Youth should be ready, bharti 2022 is going to be done on 1000 posts of police constable. Uttarakhand Police Bharti 2022

Home / UTTARAKHAND GOVT JOBS / उत्तराखंड: युवा रहे तैयार पुलिस कांस्टेबल पदों पर होने जा रही है भर्ती

UTTARAKHAND GOVT JOBS Uttarakhand Police

उत्तराखंड: युवा रहे तैयार पुलिस कांस्टेबल पदों पर होने जा रही है भर्ती

1 min read

Uttarakhand Police Bharti 2022: पुलिस कांस्टेबल के 1000 पदों के लिए जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, वर्तमान में 1521 पदों पर जारी भर्ती के तहत भी होनी है लिखित परीक्षा….

उत्तराखण्ड पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां राज्य में जल्द ही 1000 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती होने जा रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से मंजूरी मिलने के पश्चात पुलिस विभाग द्वारा भर्ती की तैयारी शुरू कर दी गई है। पुलिस विभाग द्वारा जल्द ही भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। गौरतलब है कि राज्य में पहले से ही कांस्टेबल के 1521 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
(Uttarakhand Police Bharti 2022)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षार्थियों के लिखित और प्रयोगात्मक परीक्षा से संबंधित बड़ी खबर

बताते चलें कि उत्तराखंड पुलिस विभाग में कांस्टेबल के कुल 2300 पद रिक्त हैं। इनमें से 1521 रिक्त पदों को भरने के लिए इसी वर्ष जनवरी में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। भर्ती में शामिल हुए उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता की जांच की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है, लेकिन पेपर लीक प्रकरण के चलते लिखित परीक्षा अभी तक नहीं हो पाई। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भी भर्ती प्रकिया जल्द शुरू करने के निर्देश पुलिस विभाग को दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस क्रम में विभाग की तरफ से कांस्टेबल के 1000 पदों की भर्ती के लिए तैयारिया शुरू कर दी गई है।
(Uttarakhand Police Bharti 2022)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर निकली बंपर भर्ती अंतिम तिथि से पूर्व जल्द करें आवेदन

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GOVT JOBS

To Top