Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, एवलांच की भी चेतावनी
UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, एवलांच की भी चेतावनी
By
1 min read
Uttarakhand Rain News Today: अगले एक हफ्ते तक उत्तराखण्ड में खराब रहेगा मौसम का मिजाज, आसमान में डाला बादलों ने डेरा, बारिश बर्फबारी का अलर्ट जारी, हिमस्खलन की भी चेतावनी….
मौसम विभाग के पूर्वानुमान को सही साबित करते हुए उत्तराखण्ड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा है कि अप्रैल का महीना चल रहा है। खासतौर पर राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में दिसंबर जनवरी जैसी ठंड पड़ रही है। बीते रोज जहां केदारनाथ धाम सहित राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात देखने को मिला वहीं अब मौसम विभाग ने आगामी एक हफ्ते तक राज्य में मौसम के खराब होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इतना ही नहीं डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर से भी राज्य के तीन जिलों में एवलांच की चेतावनी जारी की गई है। जिसको देखते हुए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलों के अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उधर दूसरी ओर मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आगामी एक हफ्ते तक राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर, और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जिसको देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
(Uttarakhand Rain News Today)
यह भी पढ़ें- Pauri Garhwal tiger news: पौड़ी गढ़वाल में जारी है बाघ का आतंक वन विभाग के हाथ खाली 26 तक बंद रहेंगे सभी स्कूल
इस संबंध में सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा का कहना है कि डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर से राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में अगले कुछ दिनों तक हिमस्खलन की संभावना जताई है। इतना ही नहीं केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी को देखते हुए उन्होंने आम जनमानस से मौसम के रूख को देखते हुए ही अपनी आगे की यात्रा तय करने की अपील भी की है। बता दें कि बीते शनिवार से ही राज्य के अधिकांश इलाकों में आसमान में बादलों ने अपना डेरा डाला हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी होने से जहां सुबह-शाम ठंड पड़ रही है वहीं दिन में गुनगुनी धूप मौसम को खुशनुमा बना रही है। वहीं तराई भाभर में चल रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि मैदानी इलाकों में दिन में असहनीय तेज धूप अधिकतम तापमान को बढ़ा रही हैं परंतु सुबह-शाम चल रही ठंडी हवाओं से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है।
(Uttarakhand Rain News Today)
#WATCH उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले वहां भारी बर्फबारी हुई। केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल से खुल रहे हैं। pic.twitter.com/VFclDXzrh9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2023
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Almora News Hindi: रानीखेत में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत
1 min read रानीखेत में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत (Road Accident)…
Read More
Ramnagar news today: रामनगर कोसी नदी में डूबने से रिजार्ट कर्मी की चली गई जिंदगी
1 min read Ramnagar news today nainital breaking news live uttarakhand news today hindi kosi river news कोसी नदी में…
Read More
Chamoli News today: चमोली परिजनों ने मोबाइल चलाने से डांटा तो 8वीं की छात्रा ने खत्म कर दी जिंदगी
1 min read Chamoli News today kids mobile ban social media ban uttarakhand breaking news today chamoli news live मोबाइल…
Read More
Uttarakhand: हल्द्वानी, काशीपुर और रुद्रपुर में एक जमीन के पांच दावेदार जमीन फर्जीवाड़े का खुलासा
1 min read Uttarakhand Land Fraud Case in Haldwani Rudrapur and Kashipur: उत्तराखंड में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30…
Read More
Uttarakhand news: टिहरी में गुलदार ने छत पर पढ़ रही मासूम और सो रही महिला पर किया हमला
1 min read Tehri Garhwal Leopard Attack: टिहरी में गुलदार का बढ़ता आतंक, छत पर पढ़ रही मासूम और सो…
Read More
Uttarakhand news: हल्द्वानी KVM स्कूल में भड़की भीषण आग, देखते ही देखते धू-धू कर जली बिल्डिंग
1 min read KVM School Fire Haldwani: हल्द्वानी के KVM स्कूल में भीषण आग, दो बसें और जनरेटर जलकर खाक,…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
