Connect with us
Uttarakhand news today: Alert issued for rain and hailstorm in 5 districts, also warned of avalanche.

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather rain alert: उत्तराखण्ड में जमकर बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत, इन जिलों में आरेंज अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

Uttarakhand weather rain alert: उत्तराखण्ड में जमकर बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत, इन जिलों में आरेंज अलर्ट जारी

1 min read

Uttarakhand weather rain alert: मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, बारिश के साथ ही ओलावृष्टि एवं तेज रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना…

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है मौसम विभाग ने 23 मई से 25 मई तक राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश ,ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 25 म‌ई तक राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जनपदों और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। शेष जनपदों में मौसम शुष्क रह सकता है।
(Uttarakhand weather rain alert)
यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather Alert: उत्तराखंड में बड़े आंधी तूफान का अलर्ट जारी रहें सावधान!!

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 24 और 25 मई को प्रदेश के पहाड़ी जनपदों में बारिश, ओलावृष्टि और मैदानी इलाकों में 50 से 60 से लेकर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि 23 मई को राज्य के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदारदार हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। 24 और 25 मई को राज्य के अधिकांश जनपदों के स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।
(Uttarakhand weather rain alert)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड UK BOARD Result 2023: उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट 25 तारीख को इतने बजे होगा घोषित

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top