Connect with us
Sanjay Bisht Saheed Nainital

Home / उत्तराखण्ड / नैनीताल: रातीघाट इंटर कॉलेज का नाम जाना जाएगा शहीद संजय बिष्ट के नाम से..

उत्तराखण्ड नैनीताल

नैनीताल: रातीघाट इंटर कॉलेज का नाम जाना जाएगा शहीद संजय बिष्ट के नाम से..

1 min read

Ratighat Inter College Nainital: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, कहा हली मोटर मार्ग को भी किया जाएगा शहीद संजय बिष्ट के नाम से….

Ratighat Inter College Nainital
बीते दिनों जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में मां भारती की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद संजय बिष्ट को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रृद्धासुमन अर्पित किए हैं। बीते दिनों हल्द्वानी में आयोजित ईजा बैणी महोत्सव में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रातीघाट स्थित इंटर कॉलेज को अब शहीद संजय बिष्ट इंटर कॉलेज के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही हली मोटर मार्ग को भी शहीद संजय बिष्ट के नाम से करने की घोषणा उन्होंने की।
यह भी पढ़ें- शहीद संजय बिष्ट: चार दिन पहले मिला था वीरता का तमगा, अब पूरा किया कमांडर से वादा देखिए विडियो

Sanjay Bisht Saheed Nainital
गौरतलब है कि मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लाक के रातीघाट क्षेत्र के हरी गांव निवासी संजय बिष्ट, बीते 22 नवंबर को राजौरी के दरमसाल के बाजीमल इलाके में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। उन्होंने अपनी 6 से 12वीं तक की पढ़ाई रातीघाट इंटर कॉलेज से की थी। जिसके बाद वह रानीखेत से 19 कुमाऊं रेजिमेंट में भर्ती हो गए थे। इसी कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके नाम से इस कालेज का नाम रखने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए संजय बिष्ट आतंकियों से मुठभेड़ में दिया अपना बलिदान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top