Connect with us
Uksssc uttarakhand group c vacancy 2024

Home / UTTARAKHAND GOVT JOBS / uttarakhand group c vacancy 2024: उत्तराखंड समूह ‘ग’ के 370 पदो पर निकली भर्ती

UTTARAKHAND GOVT JOBS उत्तराखण्ड

uttarakhand group c vacancy 2024: उत्तराखंड समूह ‘ग’ के 370 पदो पर निकली भर्ती

1 min read

uttarakhand group c vacancy 2024: 25 फरवरी से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, युवा 16 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन…

uttarakhand group c vacancy 2024
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां… उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी यूकेएस‌एस‌एससी ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के अनुदेशक संवर्ग के 370 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। बताया गया है कि इसके लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू होगी जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़ें- बधाई: पिथौरागढ़ के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर जोशी को मिलेगा शैलेश मटियानी पुरस्कार

इस संबंध में आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत में बताया कि परीक्षा के लिए आयु सीमा 21 से 42 वर्ष के मध्य तय की गई है। उन्होंने बताया कि इस भर्ती में अनुदेशक विद्युतकार के 75, अनुदेशक फिटर के 70, अनुदेशक इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक्स के 40, वेल्डर के 28, इंप्लाइबिलिटी स्किल के 24, कला-गणित के 18, ड्राफ्टमैन सिविल के 13, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी के 13, मशीनिस्ट के 13, स्वीइंग टेक्नोलॉजी के 13, मैकेनिक मोटर व्हीकल के 10, इन्फोरमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटिनेंस के 8, कॉस्मेटोलॉजी के 8, स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटेरियल असिस्टेंट एवं टर्नर के 6-6, रेफ्रीजरेशन एंड एयर कंडीशन टेक्नोलॉजी के 5, ड्राफ्टमैन मैकेनिक के 4, प्लंबर के 3, कंप्यूटर ऑपरेशन, मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग, मैकेनिक ऑटो बॉडी रिपेयर, मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लाएंसेज एवं पेंटर जनरल के 2-2, कारपेंटर, ड्रेस मेकिंग व सर्वेयर के एक-एक पदों के लिए परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। बता दें कि जनरल, ओबीसी के लिए 300 रुपये, एससी, एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ की दो सगी बहनों ने उत्तीर्ण की जूनियर असिस्टेंट परीक्षा, रंग लाया मां का संघर्ष

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GOVT JOBS

To Top