Connect with us
Uttarakhand school holiday today

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: भारी बारिश के चलते 4 जिलों में सोमवार को भी बंद रहेंगे सभी स्कूल

उत्तराखण्ड बागेश्वर

उत्तराखण्ड: भारी बारिश के चलते 4 जिलों में सोमवार को भी बंद रहेंगे सभी स्कूल

1 min read

Uttarakhand school holiday today: जिलाधिकारियों ने जारी किए आदेश, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़, और नैनीताल जिलों में सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल….

Uttarakhand school holiday today
इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राज्य के बागेश्वर जिले से सामने आ रही है जहां लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने सोमवार 8 जुलाई को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। जी हां… सोमवार को बागेश्वर जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जिलाधिकारी अनुराधा पाल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग द्वारा बागेश्वर जिले में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। जिसको देखते हुए दिनांक 8.7.2024 यानी सोमवार को जिले के 12 कक्षा तक संचालित समस्त शासकीय, अर्द्ध शासकीय एवं निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।

इसी तरह राज्य के नैनीताल जिले में भी जिलाधिकारी वंदना और चम्पावत जिले में जिलाधिकारी नवनीत पांडेय एवं पिथौरागढ़ जिले में जिलाधिकारी रीना जोशी  ने 8 जुलाई यानी सोमवार को अपने अपने अधिनस्थ जिलों के 12 कक्षा तक संचालित सभी सरकारी अर्द्ध सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।

Nainital school holiday news

उत्तराखण्ड: भारी बारिश के चलते 4 जिलों में सोमवार को भी बंद रहेंगे सभी स्कूल


यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अगले दो दिनों के लिए इन जिलों में भारी अलर्ट जारी रहें सावधान!!

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top