Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand Snowfall: सावधान उत्तराखण्ड 5 जिलों में भारी बारिश बर्फबारी का आरेंज अलर्ट
UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम
Uttarakhand Snowfall: सावधान उत्तराखण्ड 5 जिलों में भारी बारिश बर्फबारी का आरेंज अलर्ट
1 min read
Uttarakhand snowfall alert today: उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, 5 जिलों में शनिवार को भारी बारिश बर्फबारी का आरेंज अलर्ट जारी, ओलावृष्टि की भी संभावना, समूचे प्रदेश में कोल्ड डे का भी अलर्ट….
Uttarakhand snowfall alert today: मौसम विभाग के पूर्वानुमान को सही साबित करते हुए उत्तराखण्ड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में जहां शुक्रवार सुबह से ही आसमां पर बादलों ने अपना डेरा डाल दिया वहीं शाम होते होते चमोली जिले के साथ ही उच्च हिमालई क्षेत्रों से बारिश बर्फबारी के समाचार सामने आने लगे। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार सुबह तक जहां मौसम विभाग ने उत्तराखण्ड के अधिकांश जनपदों में बारिश बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया था वहीं शुक्रवार शाम को जारी ताजा बुलेटिन में मौसम विभाग ने राज्य के 5 जनपदों में भारी बारिश बर्फबारी की संभावना जताते हुए आरेंज अलर्ट जारी कर दिया। मौसम विभाग की ओर से आरेंज अलर्ट जारी होते ही शासन प्रशासन के साथ ही एसडीआरएफ एवं आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। यहां तक कि चमोली जिले में तो जिलाधिकारी की ओर से सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में शनिवार को एकदिवसीय अवकाश भी घोषित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें– Chamoli school closed snowfall alert: चमोली जिले में दो दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल
uttarakhand weather update today इस संबंध में उत्तराखण्ड मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून से शुक्रवार शाम साढ़े छः बजे जारी ताजा बुलेटिन में 27 दिसंबर के साथ ही 28 दिसंबर को भी राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों के 2200 मीटर या इससे ऊपर वाले क्षेत्रों में भारी से भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही इन जिलों के साथ ही प्रदेश के सभी जनपदों में बारिश की आंशका भी मौसम विभाग द्वारा व्यक्त की गई है। जिसके चलते कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार नजर आ रहे है। जिसको देखते हुए मौसम ने न केवल इन पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है बल्कि समूचे प्रदेश में भी कोल्ड डे अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के निचले इलाकों में गरज के साथ ओलावृष्टि व कहीं-कहीं वर्षा के आसार भी मौसम विभाग द्वारा किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- Uttarakhan Weather: उत्तराखंड के इन जिलों में बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी….
uttarakhand rain snowfall orange alert today मौसम विभाग ने बर्फबारी ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए खासतौर पर पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील आम जनमानस से की है । मौसम विभाग द्वारा जारी आरेंज अलर्ट को देखते हुए एसडीआरएफ की टीमों को अलर्ट मोड पर रहने के दिशा-निर्देश एसडीआरएफ के कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने जारी कर दिए हैं । उन्होंने पहाड़ों में बिजली आपूर्ति बाधित होने ठंड की स्थिति को सहने के लिए पावर बैकअप की वैकल्पिक व्यवस्था के साथ ही भोजन, दवा, प्राथमिक चिकित्सा किट का पर्याप्त भंडार रखने के भी निर्देश दिए गए है। वहीं एसडीआरएफ कंट्रोल रूम को भी हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather snowfall alert: उत्तराखंड बदलेगा मौसम भारी बारिश बर्फबारी का अलर्ट
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Uttarakhand: पार्टी के बहाने बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला! हरिद्वार में 28 वर्षीय युवक की हत्या
1 min read |Haridwar Murder News Today | Roorkee Mangalore Murder Case | Saurabh Murder News| दोस्ती के नाम पर…
Read More
Tanakpur news today: टनकपुर में डॉक्टरों ने 2 वर्षीय बच्चे की नाक से निकाला विदेशी धातु का बटन….
1 min read Tanakpur news today champawat news hindi Champawat news live Champawat news today Tanakpur sub district hospital news…
Read More
Haridwar accident today: हरिद्वार 3 बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की गई जिंदगी पुलिस कर्मी घायल
1 min read Haridwar news today haridwar bike Accident today haridwar police news today haridwar accident news today हरिद्वार में…
Read More
Uttarakhand news: रुद्रपुर में बिजली की मरम्मत करते समय पीएसी कांस्टेबल धर्मेंद्र रावत की गई जान
1 min read |Rudrapur Breaking News | PAC Constable Dharmendra Singh Rawat| Electric Shock|रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा, बिजली के पोल…
Read More
Khatima News: खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण सफल
1 min read |Khatime Singing Audition| खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण…
Read More
Tehri Ketan murder case: केतन हत्याकांड में बड़ा मोड़, मेडिकल रिपोर्ट के बाद मृतक समेत दो पर केस
1 min read |Tehri Garhwal Ketan Lal Murder Case Update| Uttarakhand breaking news today|हाईकोर्ट के आदेश के बाद टिहरी केतन…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
