Connect with us
Uttarakhand weather alert today news rain snowfall
सांकेतिक फोटो Uttarakhand weather alert today

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather: सटीक साबित हुई मौसम विभाग की भविष्यवाणी, बारिश बर्फबारी का दौर शुरू

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम

Uttarakhand weather: सटीक साबित हुई मौसम विभाग की भविष्यवाणी, बारिश बर्फबारी का दौर शुरू

1 min read

Uttarakhand weather alert today: देर रात से ही हो रही राज्य के क‌ई क्षेत्रों में बारिश, रविवार सुबह तक राज्य के अधिकांश जिलों में शुरू हो चुकी है बूंदाबांदी….

Uttarakhand weather alert today: उत्तराखंड मौसम विभाग की भविष्यवाणी 11 और 12 जनवरी के लिए एकदम सटीक साबित हुई है। शनिवार रात से ही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश शुरू हुई और सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई। वहीं आज 12 जनवरी को देहरादून, नैनीताल, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी और चंपावत के कुछ क्षेत्रों में तड़के सुबह से ही बिजली चमकने के साथ तेज गर्जन और हल्की बारिश का दौर शुरू हो चूका है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Snowfall: उत्तराखंड में एक बार फिर होगी इस तारीख को जमकर बर्फबारी…

Uttarakhand weather news today वही बिते शनिवार रात बद्रीनाथ हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी चमोली में बर्फबारी होने से निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। ज्योतिर्मठ, पांडुकेश्वर सहित आसपास के इलाकों में भी ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है जबकि निचले इलाकों में सुबह से ही बादल लगे हैं। सूखी ठंड लोगों को काफी लंबे समय से परेशान कर रही है और इस बीच विंटर रेन का होना भी बेहद जरूरी है जिससे मौसम में एक बड़ा बदलाव आएगा। वही मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 13 जनवरी से पर्वतीय जिलों में मौसम साफ रहेगा। जबकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कोहरा छाया रहेगा।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather: उत्तराखंड के इन जिलों के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी…

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top