Connect with us
Uttarakhand weather update today
सांकेतिक फोटो Uttarakhand weather update today

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather: उत्तराखंड के इन जिलों के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी…

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम

Uttarakhand weather: उत्तराखंड के इन जिलों के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी…

1 min read

Uttarakhand weather update today : प्रदेश में आज 6 जनवरी से 11 जनवरी तक बदले रहेंगे मौसम के मिजाज, येलो अलर्ट जारी…..

Uttarakhand weather update today : उत्तराखंड में दिन प्रतिदिन मौसम लगातार करवट ले रहा है जिसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल रहा है जबकि बीते रविवार तक दिन के समय चटक धूप खिल रही थी। आज सोमवार मैदानी जिलों में सुबह से ही कोहरा लगा हुआ है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उधर मौसम विभाग की ओर से आज सोमवार को फिर से मौसम के मिजाज बदलते हुए नजर आने वाले हैं जिसके लिए आज प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है वहीं उच्च हिमालयी वाले इलाकों में एक बार फिर से बर्फबारी देखने को मिल सकती है ।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather update: बारिश बर्फबारी के बाद नर्म पड़े मौसम के तेवर, अब चलेगी शीतलहर

uttarakhand weather rain snowfall alert today वहीं आज 6 जनवरी यानी सोमवार को उत्तरकाशी चमोली ,टिहरी ,देहरादून ,पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर जनपदों के कुछ इलाकों समेत अल्मोड़ा हरिद्वार जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि आगामी 7 जनवरी को 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले चमोली ,पिथौरागढ़ , बागेश्वर जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसके अलावा 11 जनवरी को उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ बागेश्वर आदि जनपदों के कुछ इलाकों में बारिश व हिमपात देखने को मिल सकता है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बताते चले आगामी 11 जनवरी तक मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने का अंदेशा जताया है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather snowfall alert: उत्तराखंड बदलेगा मौसम भारी बारिश बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top