Connect with us
Uttarakhand weather news tomorrow rain alert IMD forecast
सांकेतिक फोटो Uttarakhand weather news tomorrow

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand Weather Tomorrow: उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट…

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम

Uttarakhand Weather Tomorrow: उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट…

1 min read

Uttarakhand weather news tomorrow rain alert IMD forecast: उत्तराखण्ड में आगामी 15 अगस्त तक जमकर बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया रेड आरेंज अलर्ट…

Uttarakhand weather news tomorrow rain alert IMD forecast: उत्तराखंड में मानसून की बारिश इन दिनों जहां आफत बनकर बरस रही है वहीं यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार 13 अगस्त को देहरादून टिहरी पौड़ी हरिद्वार उधम सिंह नगर नैनीताल चंपावत और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की संभावना जताते हुए आकाशीय बिजली चमकने के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand school closed holiday: 5 जिलों में कल 13 अगस्त को बंद रहेंगे सभी स्कूल

अगर बात करें 14 अगस्त की तो देहरादून ,टिहरी ,पौड़ी, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले के साथ ही नैनीताल और बागेश्वर जिले में भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रखा गया है। वहीं आगामी 15 अगस्त को देहरादून टिहरी पौड़ी बागेश्वर नैनीताल चंपावत जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें- Rudraprayag car accident: रूद्रप्रयाग चलती कार के ऊपर गिरा भारी बोल्डर 1 की गई जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top