ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS
Almora News: अल्मोड़ा बाजार में इजरायल की महिला पर्यटक शौचालय को परेशान वीडियो वायरल
1 min read
Almora public Toilet Issue : अल्मोड़ा बाजार में महिला शौचालय की कमी से पर्यटक परेशान (Almora Toilet Issue Israel tourist)
Almora public toilet issue News: Video of Israeli female tourist harassing toilet in market goes viral uttarakhand breaking: उत्तराखंड के अल्मोड़ा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय व्यवस्थाओं पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में एक इजरायली महिला पर्यटक बाजार में शौचालय न मिलने की समस्या को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करती नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: देहरादून में अवैध वसूली की शिकायत पर पटवारी हुआ निलंबित….
बताया जा रहा है कि महिला पर्यटक, जिनका नाम सैनी बताया जा रहा है, अल्मोड़ा बाजार में दूसरी बार ऐसी स्थिति का सामना कर रही हैं, जब उन्हें काफी कोशिशों के बावजूद एक भी महिला शौचालय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यह उनकी अल्मोड़ा की दूसरी यात्रा है, लेकिन इतने समय बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। पर्यटक ने बताया कि बाजार में घूमने और स्थानीय व्यंजनों का अनुभव अच्छा रहा, लेकिन महिलाओं के लिए वॉशरूम की सुविधा कहीं भी उपलब्ध नहीं है।
वीडियो में क्या बोली महिला पर्यटक? (Viral Video Almora public toilet issue)
वायरल वीडियो में महिला साफ तौर पर कहती नजर आ रही हैं कि उन्होंने बाजार के कई हिस्सों में शौचालय ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कहीं भी महिला टॉयलेट उपलब्ध नहीं था। इस वजह से उन्हें काफी असुविधा और परेशानी का सामना करना पड़ा।
यह वीडियो एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा बाजार में ही रिकॉर्ड किया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
अल्मोड़ा पर्यटन नगरी की व्यवस्था पर उठे सवाल (Tourism Infrastructure Issue Almora)
अल्मोड़ा को सांस्कृतिक और पर्यटन नगरी के रूप में जाना जाता है, जहां देश-विदेश से पर्यटक सालभर पहुंचते हैं। खासतौर पर इजराइल से भी बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं।
ऐसे में मुख्य बाजार जैसे प्रमुख स्थान पर महिला शौचालय की कमी, पर्यटन सुविधाओं की स्थिति पर सवाल खड़े करती है। यह दिक्कत सिर्फ विदेशी पर्यटकों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय लोगों की भी बड़ी समस्या बन चुकी है। मिलन चौक से थाना बाजार तक फैले इस व्यस्त बाजार क्षेत्र में महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
नतीजतन, यहां खरीदारी करने आने वाली महिलाओं और स्थानीय निवासियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक तरफ बाजार में व्यापार और भीड़ लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ बुनियादी सुविधाओं की कमी प्रशासन और नगर निकाय की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
स्थानीय लोग भी पहले उठा चुके हैं मुद्दा (Public toilet Concern Almora)
यह कोई पहली बार नहीं है जब इस समस्या को उठाया गया हो। स्थानीय निवासी भी लंबे समय से अल्मोड़ा में सार्वजनिक शौचालयों की कमी को लेकर आवाज उठाते रहे हैं।
महिलाओं के लिए अलग और पर्याप्त शौचालयों की व्यवस्था न होना न केवल असुविधाजनक है, बल्कि यह सामाजिक और बुनियादी सुविधाओं की कमी को भी दर्शाता है।
प्रशासन की चुप्पी, लोगों की बढ़ती मांग (Demand for Public Toilets in almora market)
फिलहाल इस मामले में स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब पर्यटक और स्थानीय लोग दोनों ही प्रशासन से जल्द से जल्द महिला शौचालयों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि पर्यटन को बढ़ावा देना है, तो बुनियादी सुविधाओं जैसे स्वच्छ और सुलभ शौचालयों की उपलब्धता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।
जिले और प्रदेश की छवि पर प्रभाव (Almora News Today)
अल्मोड़ा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल में इस तरह की समस्या न सिर्फ पर्यटकों के अनुभव को प्रभावित करती है, बल्कि क्षेत्र की छवि पर भी असर डालती है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मुद्दे को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक इस समस्या का समाधान किया जाता है।
