Connect with us
Uttarakhand weather cold day fog rain orange alert snowfall mausam update latest news today
सांकेतिक फोटो Uttarakhand weather cold day

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand Weather cold day: उत्तराखण्ड मौसम का आरेंज अलर्ट जारी रहेगा कोल्ड डे

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम

Uttarakhand Weather cold day: उत्तराखण्ड मौसम का आरेंज अलर्ट जारी रहेगा कोल्ड डे

1 min read

Uttarakhand weather cold day fog rain orange alert snowfall mausam update latest news today: बड़ा अलर्ट हुआ जारी, घना कोहरा करेगा परेशान, मैदान में रहेगी कोल्ड डे जैसी स्थिति….

Uttarakhand weather cold day fog rain orange alert snowfall mausam update latest news today: उत्तराखण्ड में मौसम के लिहाज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां… मौसम विभाग द्वारा उत्तराखण्ड में घने कोहरे, भीषण कोल्ड डे का अलर्ट जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र इन दिनों घने कोहरे की चपेट में हैं जिस कारण जहां तापमान में अत्यधिक गिरावट आ गई है और हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है।

बात आगामी दिनों की करें तो 28 दिसंबर तक मौसम में बदलाव होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने राज्य के मैदानी क्षेत्रों में घने से घना कोहरा छाने और भीषण शीतदिवस का आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand school timing: उत्तराखण्ड स्कूलों में पूरे साल एक ही टाइम टेबल हो सकता है लागू

मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक जहां 25 एवं 26 दिसंबर तक राज्य के हरिद्वार, उधम सिंह नगर जनपदों तथा नैनीताल, चम्पावत, देहरादून एवं पौड़ी जनपदों के मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर घना से अति घना कोहरा छाए रहने की संभावना है जिस कारण भीषण कोल्ड डे का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहीं 27 एवं 28 दिसंबर को राज्य के हरिद्वार, उधम सिंह नगर जनपदों तथा नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी एवं देहरादून जनपदों के मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर घना कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 29 और 30 दिसंबर को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ एवं रूद्रप्रयाग जिलों में हल्की बारिश एवं 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। शेष जनपदों में मौसम के शुष्क बने रहने की आंशका मौसम विभाग द्वारा जताई गई है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand holiday news: क्रिसमस न‌ए साल पर स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top