Connect with us
Good News: travel from Delhi to Dehradun and Jaipur in just one rupee in Uttrakhand Roadways for 15 August

Home / UTTARAKHAND ROADWAYS / Good News: दिल्ली से देहरादून और जयपुर का सफर कर सकेंगे मात्र एक रुपए में

UTTARAKHAND ROADWAYS उत्तराखण्ड

Good News: दिल्ली से देहरादून और जयपुर का सफर कर सकेंगे मात्र एक रुपए में

1 min read

Delhi Dehradun Jaipur travel: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली से देहरादून तथा दिल्ली से जयपुर का सफर  मात्र 1  रूपये मे होगा पूरा

 दिल्ली से जयपुर और देहरादून की यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां… स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यात्री दिल्ली से देहरादून और दिल्ली से जयपुर का सफर महज एक रूपए में कर सकेंगे। यात्रियों को यह सुनहरा अवसर इलेक्ट्रिक बस सेवा देने वाली एगो (Nuego) कंपनी ने दिया है। वैसे आम दिनों की बात करें तो कंपनी द्वारा दिल्ली से जयपुर और देहरादून जाने के लिए 400 रुपये का किराया निर्धारित किया गया है। इतना ही नहीं कंपनी की ओर से 14 अगस्त तक भी किराए में दस प्रतिशत छूट देने की घोषणा भी की गई है।
कंपनी की ओर से यह भी बताया गया है कि 15 अगस्त पर सफर करने वाले यात्रियों ने दोनों रूटों की ज्यादातर टिकटों को बुक करवा लिया है। अब बस कुछ ही बसों पर सीट खाली रह गई है।(Delhi Dehradun Jaipur travel)

यह भी पढ़िए:उत्तराखण्ड में फिर महंगी हुई बिजली, बढ़ेगा उपभोक्ताओं की जेबों का बोझ

आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग इलेक्ट्रिक व्हीकल (एनएचईवी) ने बीते साल दिल्ली से जयपुर का इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ ट्रायल किया था। जिसके बाद एगो (Nuego) कंपनी ने इस रूट के साथ ही दिल्ली देहरादून रूट पर भी इलेक्ट्रिक वाहनों का संचालन शुरू किया था। एगो कंपनी अन्य लग्जरी बसों के मुकाबले आधे किराए पर यात्रियों को सफर करवा रही है। इसके अतिरिक्त दिल्ली से आगरा, अंबाला, जिरकपुर सहित अन्य रूटों पर भी कंपनी द्वारा इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROADWAYS

To Top