Connect with us
Haldwani: E- rickshaw will not run on the main roads, rules made for auto, SP City gave instructions. Haldwani auto rickshaw rules

Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी: मुख्य सड़कों पर नहीं दौड़ेंगे ई रिक्शा आटो के लिए भी बने नियम एसपी सिटी ने दिए निर्देश

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी: मुख्य सड़कों पर नहीं दौड़ेंगे ई रिक्शा आटो के लिए भी बने नियम एसपी सिटी ने दिए निर्देश

1 min read

Haldwani auto rickshaw rules: एसपी सिटी ने खुद संभाली यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की कमान, बैठक कर वाहन चालकों से मांगा सहयोग, नियमों का उल्लघंन करने पर कड़ी कार्रवाई करने की भी दी चेतावनी….

हल्द्वानी शहर इन दिनों लगातार जाम की समस्या से जूझ रहा है। एक तो नैनीताल की ओर जाने वाले पर्यटकों की भीड़ ऊपर से सड़कों पर खड़े तिरछे दौड़ते ई रिक्शा और आटो टैंपो की वजह से क‌ई बार भयंकर जाम भी देखने को मिल रहा है। पटरी से उतरती यातायात व्यवस्था को संभालने का जिमम अब खुद एसपी सिटी हरबंस सिंह ने अपने हाथों में लिया है। उन्होंने टैक्सी, आटो एवं ई रिक्शा संचालकों के साथ बैठक कर ट्रेफिक नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि हल्द्वानी शहर की मुख्य सड़कों पर जहां ई रिक्शा के संचालन को प्रतिबंधित कर दिया गया है वहीं हल्द्वानी शहर में चल रहे आटो के भी रूट तय किए जाएंगे। इसके लिए उन्हें निर्धारित रंगों से रंगा जाएगा, ताकि एक रूट के आटो दूसरे रूट पर ना दौड़ पाएं।
(Haldwani auto rickshaw rules)
यह भी पढ़ें- नैनीताल: डीएम बनते ही वंदना चौहान आई एक्शन में अधिकारियों को दिया होमवर्क

इसके साथ ही मंगल पड़ाव से ओके होटल तक जीरो जोन घोषित करने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस रूट पर अब आटो या ई रिक्शा नहीं दौड़ पाएंगे। इसी तरह नगर निगम, जेल रोड चौराहा, सिंधी चौराहा , ताज चौराहा से भी अब आटो टैंपो संचालित नहीं होंगे। ई रिक्शा का संचालन केवल गलियों में किया था सकेगा। हल्द्वानी के बहुद्देशीय भवन में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि आटो, टैक्सी या ई रिक्शा संचालकों से पुलिस की कोई जाति दुश्मनी नहीं है। पुलिस केवल शहर की यातायात व्यवस्था सुधारना चाहती है। उन्होंने न केवल इन वाहन संचालकों से यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की बल्कि उन्हें अंतिम चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि जो नियमों का पालन नहीं करेगा उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी
(Haldwani auto rickshaw rules)

यह भी पढ़ें- नैनीताल की DM बनते ही वंदना सिंह ने दी हल्द्वानी वालों को बड़ी खुशखबरी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top