Connect with us
Uttarakhand news: on Monday and Tuesday, Yellow alert issued for heavy rain barish in 5 districts.

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखण्ड: सोमवार और मंगलवार को जमकर बरसेंगे मेघ, 5 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: सोमवार और मंगलवार को जमकर बरसेंगे मेघ, 5 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी

1 min read

Uttarakhand: इन पांच जिलों में आज और कल भारी से भारी (Heavy Rain) बारिश (barish) की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट…

राज्य (Uttarakhand) में मौसम लगातार अपना कहर बरपा रहा है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक भारी बारिश (Heavy Rain) देखने को मिल रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मैदानी क्षेत्रों में चंद घंटों की मूसलाधार बारिश (barish) से ही सड़कें तालाब बनती नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम के मिजाज बदलने की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार व मंगलवार को राज्य के पांच जिलों में भारी से भारी बारिश की संभावना है, जिसको देखते हुए इन सभी जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। इस संबंध में देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को जहां राजधानी देहरादून सहित नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत एवं पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश हो सकती है वहीं मंगलवार को देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चम्पावत, एवं पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों में रहने वाले लोगों से खास सतर्कता बरतने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मौसम विभाग का दो दिन इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गलती से भी पहाड़ो में ना करें यात्रा

यूट्यूब पर जुड़िए

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top