Connect with us
Monsoon did not fare in Uttarakhand, heavy rain alert in these districts till 30 September.

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड में नहीं हुई मानसून की विदाई, 30 सितंबर तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में नहीं हुई मानसून की विदाई, 30 सितंबर तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

1 min read

30 सितंबर तक जमकर बरसेंगे मेघ, अभी मानसून की विदाई की कोई संभावना नहीं…

उत्तराखण्ड में मौसम का मिजाज अभी नहीं बदलने वाला है। जी हां.. मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान तो इसी ओर इशारा कर रहा है। जिसमें आगामी 30 सितम्बर तक भारी से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं इसके बाद भी मौसम के मिजाज में कोई बदलाव होने की संभावना से मौसम विभाग ने इनकार किया है। अर्थात राज्य से अभी मानसून की विदाई नहीं होने वाली है। इस संबंध में देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि आगामी 30 सितंबर तक राज्य के अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है तथा कहीं मध्यम बारिश भी देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अगले चार दिनों के लिए इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, हो सकती है मानसून की विदाई

इसके अलावा राज्य के चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना‌ मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। पूर्वानुमान जारी करने के साथ ही मौसम विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रदेश से मानसून की विदाई के अभी कोई संकेत नहीं‌ मिल रहे हैं। मौसम विभाग अब अक्तूबर प्रथम सप्ताह तक की स्थिति पर नजर गड़ाए हुए हैं।‌ इसी को देखकर मानसून की विदाई का सही अंदाजा लगाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में पुलिया पार करते समय उफनाए नाले में बही महिला, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top