Connect with us
Uttarakhand weather Update today

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather update Today: उत्तराखंड में प्री मानसून की झमाझम बारिश शुरू ..

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

Uttarakhand weather update Today: उत्तराखंड में प्री मानसून की झमाझम बारिश शुरू ..

1 min read

Uttarakhand weather update Today भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर , आज पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बरसेगा प्री- मानसून, बारिश – तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी………

Uttarakhand weather update Today: उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश भर में आज 19 जून को प्री मानसून की संभावना व्यक्ति की गई थी, इस बीच सभी जिलों में तो बारिश नहीं हुई लेकिन कुछ जिलों देहरादून, चंपावत, पिथौरागढ़ , बागेश्वर, अल्मोड़ा, पौड़ी और चमोली के कुछ जगहों पर जरूर झमाझम बारिश रही। बाकी अन्य मैदानी जिलों में बादलों ने डेरा डाला हुआ है।  उत्तराखंड मे पड़ने वाली भीषण गर्मी ने पिछले सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़े है। दरअसल इन दिनों प्रदेश के मैदानी इलाको से लेकर पहाड़ तक के इलाके गर्म भट्टी की तरह तप रहे है जिससे हर किसी का हाल बेहाल हो चुका है। मैदान से लेकर पर्वतीय इलाकों तक के लोग प्री- मानसून की बारिश से काफी आस लगाए बैठे हैं।

यह भी पढ़िए:Uttarakhand weather in June: उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी.

बता दें मई जून के लम्बे इंतजार के बाद आज बुधवार को उत्तराखंड के मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय इलाकों तक तेज बारिश होने का अनुमान लगाया गया है जिसके कारण चिलचिलाती गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने के आसार बने हुए हैं। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आने की संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेशभर में झमाझम बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके लिए देहरादून समेत पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले में 80 किलोमीटर की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी और साथ बारिश की पूर्ण संभावना बताई गई है। जबकि उत्तरकाशी , रुद्रप्रयाग चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ , टिहरी अल्मोड़ा जिले में तेज गर्जन के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया गया है और 40 50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री मानसून की बारिश में देरी होने से इस बार गर्म हवाओं ने अत्यधिक दिन तक झुलसाया है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top