Connect with us
Phooli Pahadi movie Uttarakhand film release
फोटो सोशल मीडिया

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : पहाड़ की बेटी की कहानी पर आधारित फिल्म ‘फूली’ 7 जून को होगी रिलीज…..

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड : पहाड़ की बेटी की कहानी पर आधारित फिल्म ‘फूली’ 7 जून को होगी रिलीज…..

1 min read

Phooli Uttarakhand film release: 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी 14 वर्षीय पहाड़ी लड़की की कहानी पर आधारित फिल्म ‘फूली’, उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुई है शूटिंग………..

Phooli Uttarakhand film release: उत्तराखंड की बेटियों और महिलाओं के संघर्ष भरे जीवन से लगभग सभी लोग अच्छी तरह से परिचित होंगे कि पहाड़ की बेटियों के रास्ते मे चाहें तमाम प्रकार की बाधाएं ही क्यों ना उत्पन्न हो जाए यह तब भी सभी चुनौतियों को स्वीकार करते हुए अपने मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ती रहती है। पहाड़ की बेटियों और महिलाओं के जीवन की कहानी पर आधारित एक फिल्म ‘फूली’ अगले महीने 7 जून को सिनेमाघरों में आने वाली है जिसमें एक 14 वर्षीय पहाड़ी लड़की की कहानी को दर्शाया गया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड का यज्ञ छा गया बॉलीवुड में दो फिल्में ‘बाल नरेन और ‘बिस्वा’ होने वाली हैं रिलीज

Phooli Pahadi movie Uttarakhand बात दें पद्म सिद्धी फिल्म्स’ बैनर तले निर्मित फिल्म ‘फूली’ अगले महीने 7 जून को सिनेमाघरों में आ रही है।  इस फिल्म में मुख्य रूप से शिक्षा पर फोकस करने के साथ-साथ बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, सर्व शिक्षा अभियान और जेंडर इक्वलिटी तथा लड़कियों के अधिकार जैसे विषय मजबूती से उठाए गए हैं। यह फिल्म ‘फूली’ एक 14 वर्षीय पहाड़ी लड़की की कहानी है। फिल्म के डायरेक्टर अविनाश ध्यानी बताते हैं कि यह फिल्म इस तथ्य पर जोर देती है कि प्रोसेस ही जादू है, यानी आपकी मेहनत ही आपकी सफलता की चाबी है और ‘फूली’ फिल्म के जरिए दर्शकों को पहाड़ की स्त्री की जीवन यात्रा भी देखने को मिलेगी। इस फिल्म की एक और खास बात यह है कि इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित एक छोटे से गांव तीमली में की गई है।
यह भी पढ़ें- बधाई: पिथौरागढ़ की वैष्णवी भट्ट मचाएंगी वालीवुड में धूम, जेहन फिल्म में गूंजेगी उनकी आवाज

14 वर्षीय पहाड़ी लड़की की कहानी:

‘फूली’ एक 14 वर्षीय पहाड़ी लड़की की कहानी है जिसके पिता शराबी है और हर मोड़ पर वह कठिन चुनौतियों का सामना करती है।‌ इन कठिन चुनौतियों के साथ स्कूल जाने का सामान्य कार्य भी फूली के लिए एक कठिन कार्य बन जाता है, परंतु फिर भी तमाम बाधाओं से विचलित हुए बिना फूली ने खुद को अपनी पढ़ाई के लिए पूरे दिल से समर्पित कर दिया। खास बात यह है कि फिल्म में काम करने वाले सभी बच्चे स्थानीय है और जिन्होंने पहली बार कैमरे का सामना किया है। इतना ही नहीं फूली का किरदार निभाने वाली लड़की रिया बलूनी भी पहाड़ की ही रहने वाली है। फिल्म के डायरेक्टर ध्यानी का कहना हैं कि फिल्म की शूटिंग से पहले इसमें अभिनय करने वाले बच्चों को एक वर्कशॉप के माध्यम से ट्रेंड किया गया है। इस फिल्म में अविनाश ध्यानी और सुरुचि सकलानी ने भी मुख्य किरदार निभाया है। फिल्म में कुल चार गाने हैं जिन्हें अलका याग्निक, नक़्काश अज़ीज, राजा हसन और ध्रुव कुमोला ने अपनी आवाज दी है। आपको बता दें कि अभिनाश भी मूल रूप से उत्तराखंड के ही रहने वाले हैं। एक सैनिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले अविनाश ने अपनी शिक्षा देहरादून से प्राप्त की है। एक्टर, डायरेक्टर और राइटर के रूप में यह अविनाश ध्यानी की तीसरी फिल्म है। इससे पहले वे फिल्म ’72 ऑवर्स: मार्टियर हू नेवर डाइड’ के जरिये भी दर्शकों से मुखातिब हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- फिल्म 72 आवर्स के निर्माता और अभिनेता अविनाश ध्यानी पहुंचे अपनी जन्मभूमि उत्तराखण्ड ,पहाड़ी में की बात

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top