Connect with us
Roorkee accident news today: NSG commando Dhan prakash died after bike being hit by roadways bus
फोटो सोशल मीडिया Roorkee accident news today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Roorkee accident news today: रूड़की रोडवेज बस की टक्कर से NSG कमांडो की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हरिद्वार

Roorkee accident news today: रूड़की रोडवेज बस की टक्कर से NSG कमांडो की गई जिंदगी

1 min read

Roorkee accident news today: NSG commando Dhan prakash died after bike being hit by roadways bus: रुड़की में दर्दनाक अंत: सड़क हादसे में घायल जवान की अस्पताल में मौत, परिजनों का हंगामा

Roorkee accident news today: NSG commando Dhan prakash died after bike being hit by roadways bus: उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले से एक बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर सामने आ रही है जहां रुड़की में रोडवेज बस की टक्कर से भारतीय सेना के उस जवान की जिंदगी चली गई, जो कुछ ही दिन पहले छुट्टी पर घर लौटा था। हादसे के बाद अस्पताल में इलाज को लेकर उठे सवालों ने माहौल को और भी तनावपूर्ण बना दिया।

बस की टक्कर, सड़क पर गिरा जवान

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से हरिद्वार जिले के रूड़की के सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा निवासी धनप्रकाश (33) एनएसजी कमांडो थे। वर्तमान में उनकी तैनाती पश्चिम बंगाल में थी। जहां से दो दिन पहले ही वह छुट्टियों पर अपने घर आए हुए थे। बताया जा गया है कि बीते रविवार को वह किसी काम से भगवानपुर की ओर जा रहे थे । जैसे ही उनकी बाइक देहरादून हाईवे पर सालियर के पास पहुंची तो रोडवेज बस ने साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में उनके कूल्हे और कमर के पास गंभीर चोट आई थी। घायल अवस्था में ही उन्होंने अपने परिजनों को फोन कर सूचना दी।

अस्पताल में तोड़ा दम

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार को उम्मीद थी कि समय पर इलाज मिल जाएगा, लेकिन कुछ ही देर बाद हालात बदल गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।

इलाज पर उठे सवाल

परिवार का आरोप है कि अस्पताल में समय पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे और एक कर्मचारी द्वारा लगाए गए इंजेक्शन के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। इन आरोपों के बाद परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल परिसर में इकट्ठा हो गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

अस्पताल में तनाव, पुलिस मौके पर

स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की। देर शाम तक अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा रही और लोग अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है और पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- Dehradun accident today: देहरादून मसूरी रोड पर हादसा पिथौरागढ़ के मोहित खड़ायत की गई जिंदगी

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top