Connect with us
UKPSC PCS Exam: Note candidates, UKPSC PCS admit card will be issued on November 26

Home / UTTARAKHAND GOVT JOBS / UKPSC PCS Exam: अभ्यर्थी ध्यान दें, 26 नवंबर को जारी होंगे यूकेपीएससी पीसीएस एडमिट कार्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS उत्तराखण्ड

UKPSC PCS Exam: अभ्यर्थी ध्यान दें, 26 नवंबर को जारी होंगे यूकेपीएससी पीसीएस एडमिट कार्ड

1 min read

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने घोषित की लोअर पीसीएस(UKPSC PCS EXAM) की परीक्षा तिथि, 26 नवंबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी..

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग आगामी 26 नवंबर को उत्तराखंड लोअर पीसीएस (UKPSC PCS EXAM) या संयुक्त राज्य (सिविल) अधीनस्थ सेवा परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। जिसके बाद समूचे प्रदेश में यह परीक्षा 12 दिसंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। बता दें कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बीते रोज नोटिफिकेशन जारी कर परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। इसके साथ ही आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे। हॉल टिकट के रूप में इसका प्रिंट आउट उम्मीदवारों को पंजीकृत डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। बताते चलें कि इस भर्ती के माध्यम से राजस्व, गृह और अन्य विभागों में कुल 190 पदों को भरा जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर क्लिक करना होगा।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 190 पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन

यूट्यूब पर जुड़िए

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GOVT JOBS

To Top