Connect with us
Uttarakhand Car Accident in Rudrapur of prakash negi of almora district died on the spot

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार प्रकाश नेगी की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम

उत्तराखण्ड UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार प्रकाश नेगी की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम

1 min read

दर्दनाक कार हादसे (Car Accident) में प्रकाश नेगी की मौत, तीन अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल..

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन राज्य के किसी ना किसी हिस्से से सड़क दुघर्टना की दुखद खबरें सामने आती रहती है। आज फिर राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले से सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद आ रही है जहां कार पलटने (Car Accident) से एक युवक प्रकाश नेगी की मौत हो गई जबकि कार में सवार उसके तीन अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। उधर युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मृतक की उम्र मात्र 26 वर्ष बताई गई है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: शादी से लौट रही कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, दुल्हन की मां समेत तीन लोगों की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के जैंती निवासी प्रकाश नेगी पुत्र खुशाल सिंह बीते कुछ वर्षों से अपने परिवार के साथ रुद्रपुर के गंगापुर रोड स्थित शैल भवन में रह रहे थे।‌ बताया गया है कि बीते रविवार को गांव से उसके तीन दोस्त कृष्णा नेगी, सोनू और त्रिलोक उससे मिलने रूद्रपुर आए थे। दिन में मिलने-जुलने के बाद सभी दोस्त रात को अपनी कार वाहन संख्या यूके-04-टीए-6075 से छतरपुर में किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार छतरपुर के पास पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए सभी को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर, युवक की मौत

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top