Connect with us
uttarakhand forest guard vacancy 2024

Home / UTTARAKHAND GOVT JOBS / uttarakhand forest guard vacancy 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग जल्द कराएगा वन दरोगा के रिक्त पदों पर भर्ती

UTTARAKHAND GOVT JOBS उत्तराखण्ड

uttarakhand forest guard vacancy 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग जल्द कराएगा वन दरोगा के रिक्त पदों पर भर्ती

1 min read

uttarakhand forest guard vacancy 2024: उत्तराखंड के युवा हो जाए तैयार वन दरोगा के खाली पदों पर शुरू होने जा रही है भर्ती, जल्द होगी विज्ञप्ति जारी……….

uttarakhand forest guard vacancy 2024: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हाँ…. उत्तराखंड में जल्द ही वन दरोगा की भर्ती शुरू होने वाली है जिसके लिए वन महकमें ने 84 पदों का अधियाचन कर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा का आया बड़ा UPDATE

UKPSC Forest Gaurd Vacancy 2024
बता दें वन विभाग में वन दरोगा फॉरेस्ट गार्ड, डिप्टी रेंजर और रेंजर के करीब एक हजार से अधिक पद खाली चल रहे हैं जिन पर बीते कुछ दिनों से वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए कर्मचारियों की भर्ती की मांग उठ रही है। जिसके चलते सरकार ने भी नई भर्ती की बात कही है। इसके लिए उत्तराखंड में जल्द ही वन दरोगा की भर्ती शुरू होने जा रही है जिसके लिए वन विभाग की ओर से वन दारोगा के डेढ़ सौ में से 84 पदों का अधियाचन कर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को भेज दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि भर्ती विज्ञप्ति जल्द ही जारी हो सकती है। एपीसीसीएफ मानव संसाधन निशांत वर्मा के बताया कि फॉरेस्ट गार्ड के करीब 800 पद खाली है जिसमें आधे पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जुलाई के बाद से शुरू किए जाने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: अधिशासी अधिकारी, कर निरीक्षक भर्ती का रिजल्ट घोषित, वैभव कांडपाल बने टापर

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GOVT JOBS

To Top