उत्तराखण्ड UTTARAKHAND GOVT JOBS
उत्तराखंड: युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर, दिसंबर-जनवरी माह में होगी भर्ती
1 min read
खुशखबरी: दिसम्बर और जनवरी माह में कोटद्वार में होगी गढ़वाल राइफल्स (Garhwal Rifle) की भर्ती रैली (Army Bharti), आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू..
लम्बे समय से सेना भर्ती की तैयारी कर रहे राज्य के गढ़वाल मंडल के युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। जी हां.. कोटद्वार में जल्द ही गढ़वाल राइफल्स (Garhwal Rifle) के लिए सेना भर्ती रैली (Army Bharti) का आयोजन करने जा रहा है। बताया गया है कि यह भर्ती रैली आगामी 20 दिसंबर 2020 से 2 जनवरी 2021 तक कोटद्वार के विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में इस भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए भारतीय सेना द्वारा आवेदन प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है। सेना द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि भर्ती में सम्मिलित होने के इच्छुक अभ्यर्थी 5 नवंबर 2020 से भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण करवाने की अंतिम तारीख 4 दिसंबर 2020 है। विज्ञप्ति में यह भी बताया गया है कि इस भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिए युवाओं को अनिवार्य रूप से दुबारा पंजीकरण करवाना होगा। बता दें कि यह भर्ती रैली पहले 14 मई से 27 मई 2020 तक कोटद्वार में आयोजित होनी थी, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई थी परंतु बाद में कोरोना के कारण सेना द्वारा भर्ती रैली को रद्द कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- रानीखेत: कुमाऊं रेजीमेंट में 28 दिसम्बर से भर्ती रैली, जानिए भर्ती रैली की प्रकिया
भर्ती रैली में शामिल होने के लिए नए सिरे से कराना होगा पंजीकरण, सेना ने पूर्व में कराए गए अभ्यर्थियों के पंजीकरण को भी किया रद्द:-
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना भर्ती कार्यालय लैंसडाउन द्वारा 20 दिसंबर 2020 से 2 जनवरी 2021 तक गढ़वाल मंडल के सभी छः जनपदों के युवाओं के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि चमोली, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल तथा रूद्रप्रयाग जिले के लिए इस भर्ती रैली का आयोजन कोटद्वार के विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में किया जाएगा। इस भर्ती रैली में सम्मिलित होने के इच्छुक युवाओं को अनिवार्य रूप से सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण करवाना होगा। यहां यह बताना जरूरी है कि उन अभ्यर्थियों को भी दुबारा से पंजीकरण करवाना होगा जो मई माह में आयोजित होने वाली भर्ती रैली के लिए पूर्व में ही पंजीकरण करा चुके थे क्योंकि सेना ने मई में आयोजित होने वाली भर्ती रैली के साथ ही पूर्व में कराए गए अभ्यर्थियों के पंजीकरण को भी रद्द घोषित कर दिया है। यह भर्ती रैली सोल्डर जीडी, टेक्निकल, नर्सिंग असिस्टेंट, क्लर्क और ट्रैड्समैन आदि पदों के लिए आयोजित की जाएगी। सेना में भर्ती होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को 45 फीसदी अंकों के साथ हाईस्कूल उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही पंजीकरण कराने के लिए उन्हें स्थाई निवास और जन्मतिथि प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।
अभी पंजीकरण करवाने एवं भर्ती से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु नीचे पंजीकरण (Registration) पर क्लिक करें⇓⇓
पंजीकरण (Registration)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड सेना भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए विशेष, 1 नवंबर को होगी सेना भर्ती की लिखित परीक्षा
