UTTARAKHAND GOVT JOBS उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड: युवा ध्यान दें, सरकारी नौकरियों का खुलेगा पिटारा, 3 विभागों में होगी 3000 पदों पर भर्ती
1 min read
UKSSSC group c Vacancy: वन विभाग, सिंचाई विभाग एवं पुलिस विभाग में होंगी 3000 पदों पर भर्तियां, जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, दिसंबर में होगी लिखित परीक्षा….
UKSSSC group c Vacancy: उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बेहद अच्छी खबर सामने आ रही है जी हां उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आगामी 4 महीनों के भीतर हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि आयोग के पास विभिन्न विभागों के अलग-अलग कई पदों की भर्ती हेतु अधियाचन भेजे गए हैं, लेकिन अभी आयोग का फोकस उन तीन विभागों पर है, जहां पर आयोग को रिक्त के सापेक्ष हजारों पदों के लिए अधियाचन मिल चुके है। उत्तराखंड में तीनों विभागों वन विभाग, सिंचाई विभाग एवं पुलिस विभाग में हजारों रिक्त पदों पर भर्ती होनी है, लेकिन आयोग को भेजे गए अधियाचन में कुछ बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाने के कारण इन तीनों ही विभागों के अधिकारियों को आयोग द्वारा बुलावा भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: युवा ध्यान दें, जल्द शुरू होगी पुलिस कांस्टेबल के 2000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया
UKSSSC group c requirement govt job बताते चलें कि तीनों विभागों के अधिकारियों से स्थिति के स्पष्टीकरण लेनें के पश्चात उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही इन पर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।पुलिस विभाग में 2000 पदों पर पुलिस कांस्टेबल के लिए भर्ती होनी है. इसी तरह वन विभाग में भी वन आरक्षी के लिए करीब 600 पद, सिंचाई विभाग में स्केलर और कुछ दूसरे पदों पर 500 रिक्त पदों पर भर्ती होनी है।उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सितंबर महीने में भर्ती के लिए विज्ञप्तियां निकलने के आसार हैं तथा नवंबर और दिसंबर महीने तक विभिन्न पदों पर लिखित परीक्षाएं कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: युवा ध्यान दें, स्वास्थ्य विभाग में खुलने जा रहा है बम्पर भर्तियों का पिटारा
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
