Connect with us
PMJJBY Scheme benifits ,almora 2 lakh rupees check
Image : Devbhoomi darshan (PMJJBY Scheme benifits)

Home / ALMORA NEWS / उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने PMJJBY के तहत महिला को सौंपा 2 लाख रुपए का चेक

ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने PMJJBY के तहत महिला को सौंपा 2 लाख रुपए का चेक

1 min read

PMJJBY Scheme benifits: उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने PMJJBY के तहत सौंपा 2 लाख रुपये का चेक

PMJJBY Scheme benifits ,almora 2 lakh rupees check:अल्मोड़ा -भैंसियाछाना/सेराघाट। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की भैंसियाछाना शाखा में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के अंतर्गत श्रीमती मुन्नी देवी को 2 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। बैंक के महाप्रबंधक राजीव प्रकाश ने लाभार्थी को चेक सौंपते हुए योजना की महत्ता पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़े :Uttarakhand aayushman: बीमा मोड में आयुष्मान योजना, कर्मचारियों का अंशदान बड़ा

जानकारी के अनुसार, श्रीमती मुन्नी देवी के पति स्व. खीम सिंह का कुछ समय पूर्व आकस्मिक निधन हो गया था। जब ग्राम प्रतिनिधि सुंदर सिंह मेहता खाते की जानकारी लेने बैंक पहुंचे, तब बैंक के कैशियर भगवत सिंह ने उन्हें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा कवर की जानकारी दी। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बैंक द्वारा 2 लाख रुपये की बीमा राशि का भुगतान किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी गौरव लेखी, शाखा प्रबंधक आकाश नेगी, कैश ऑफिसर भगवत सिंह तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुंदर मेहता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

श्रीमती मुन्नी देवी ने बैंक का आभार व्यक्त करते हुए स्वयं भी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में नामांकन कराया।

महाप्रबंधक राजीव प्रकाश ने बताया कि बैंक द्वारा समय-समय पर ग्राम सभाओं में कैंप लगाकर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। इन योजनाओं का वार्षिक प्रीमियम क्रमशः 436 रुपये और 20 रुपये है, जिनके तहत 2-2 लाख रुपये का जीवन एवं दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जाता है। बैंक का उद्देश्य अधिक से अधिक ग्रामीणों को इन जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है।

Continue Reading

More in ALMORA NEWS

To Top