UTTARAKHAND GOVT JOBS उत्तराखण्ड
Supreme court job uttarakhand उत्तराखण्ड सुप्रीम कोर्ट में 107 पदों पर निकली भर्ती
1 min read
Supreme court job 2024 : सुप्रीम कोर्ट के 107 पदों पर निकली भर्ती 25 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन…
Supreme court job 2024 : उत्तराखंड समेत देश भर के युवाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है कि सुप्रीम कोर्ट के 107 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है जिसके चलते इच्छुक उम्मीदवार 25 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों की पात्रता आयु सीमा आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया का विवरण सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर दे दिया गया है। ये भर्ती उन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाली है जो सुप्रीम कोर्ट में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand home guard उत्तराखंड होम गार्डस को बड़ी सौगात, मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि
uttarakhand job vacancy latest news बता दे उत्तराखंड समेत देश भर के युवाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट की तरफ से एक अच्छी खबर सामने आ रही है जहां पर सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया ने विज्ञापन संख्या F. 6/2024 -SC (RC) के तहत मास्टर शॉर्टहैंड सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती सूचना की विज्ञप्ति जारी कर दी है। जिसमें कुल 107 पदों पर भर्ती होनी है। इसके आवेदन की प्रक्रिया 4 दिसंबर की शाम 4:00 बजे से शुरू हो चुकी है जिसकी अंतिम तिथि 25 दिसंबर तय की गई है। इसलिए सभी इच्छुक उम्मीदवार Sci. Gov. In. Recruitments की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand bonus DA news: उत्तराखंड कर्मचारियों को मिला बोनस महंगाई भत्ते का तोहफा
बताते चले कोर्ट मास्टर शॉर्टहैंड के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री होनी चाहिए जबकि सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय और संस्थान से डिग्री होनी आवश्यक रखी गई है इस भर्ती के लिए केवल वहीं उम्मीदवार मान्य होंगे जिनकी आयु 30 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होगी।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: मौसम विज्ञान ओलंपियाड प्रतियोगिता का आगाज, छात्र छात्राएं जल्द करें प्रतिभाग
इन पदों पर होगी भर्ती:-
० कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड) (ग्रुप-ए राजपत्रित पद) 31
० वरिष्ठ निजी सहायक – 33
० निजी सहायक (समूह ‘बी’, अराजपत्रित पद) – 43
इतना होगा वेतन:-
० मास्टर (शॉर्टहैंड)- रु. 67,700
० सीनियर पर्सनल असिस्टेंट – रु. 47,600
० पर्सनल असिस्टेंट – रु. 44,900
आवेदन शुल्क:-
० सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,000/- रुपये का भुगतान करना होगा
० एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक/पीएच उम्मीदवारों/स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को 250/- रुपये
० बैंक शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से करना होगा। शुल्क किसी अन्य रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया:-
० कौशल परीक्षण (टाइपिंग, स्टेनो)
०लिखित परीक्षा
०साक्षात्कार
०दस्तावेज सत्यापन
०चिकित्सा परीक्षा
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Agniveer army bharti 2024: उत्तराखंड रुड़की में 11 से होगी अग्निवीर भर्ती
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
