Connect with us
Uttarakhand Snowfall Update Live weather today
सांकेतिक फोटो Uttarakhand Snowfall Update Live

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand Snowfall: उत्तराखंड में 16 और 17 जनवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट…

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम

Uttarakhand Snowfall: उत्तराखंड में 16 और 17 जनवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट…

1 min read

Uttarakhand Snowfall Update Live: उत्तराखंड में एक बार फिर से बदलेंगे मौसम के मिजाज, आगामी 16 , 17 जनवरी को बारिश बर्फबारी की संभावना…..

Uttarakhand Snowfall Update Live: उत्तराखंड में मौसम के तेवर लगातार बदलते जा रहे हैं जिसके चलते प्रदेश के उच्च हिमालयी वाले क्षेत्रों में कभी भारी बर्फबारी का दौर देखने को मिल रहा है तो कभी निचले इलाकों में बारिश के बाद अगले दिन धूप खिलने का नजारा देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर बाद करवट ले लिया है जहां मैदानी जिले उधम सिंह नगर और हरिद्वार पूरी तरह से कोहरे की चपेट में आ चुके हैं और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वही पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट आ चुकी है। वहीं आगामी 16 जनवरी से 17 जनवरी को एक बार मौसम फिर से करवट लेने वाला है जिसके कारण बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई गई है। उत्तराखंड में ये दो दिन मैदानी जिलों के लिए भारी पड़ सकतें हैं।


यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather: फिर बिगड़ेगा मौसम, मैदान में कोहरे पहाड़ में बारिश बर्फबारी का अलर्ट

Uttarakhand weather Update Today बता दें उत्तराखंड में वर्ष 2025 के पहले माह यानी जनवरी मे मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है जिसके चलते बीते रविवार को प्रदेश के नैनीताल, मसूरी, औली चकराता , चोपता जैसे कई हिस्सों मे बर्फबारी का नजारा देखने को मिला था। जबकि निचले हिस्सों में बारिश देखने को मिली थी। मैदानी क्षेत्रों में बीते सोमवार और मंगलवार को मौसम साफ हो गया था जिसके कारण चटख धूप खिली। लेकिन आज सुबह से ही कोहरे का प्रकोप देखनेेेेे को मिला है। वहीं मौसम विभाग की ओर से आगामी 16 और 17 जनवरी को बारिश समेत बर्फबारी के आसार बनते हुए नजर आ रहे हैं जबकि कई इलाकों में आज बुधवार की शाम से मौसम बदला हुआ नजर आने वाला है। बताते चलें उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ बागेश्वर जैसे जिलों में एक बार फिर से बर्फबारी देखने को मिल सकती है जो ठंड मे इजाफा करेगी । इतना ही नहीं बल्कि बर्फबारी के दौरान पर्यटकों का जन सैलाब अधिकांश मात्रा में बर्फबारी का लुफ्त उठाने के लिए उमड सकता है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Snowfall: उत्तराखंड के इन क्षेत्रों में हुई बर्फबारी पर्यटकों का उमड़ा हुजूम

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top