Connect with us
Uttarakhand weather update fog rain snowfall alert
सांकेतिक फोटो Uttarakhand weather update alert

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather: फिर बिगड़ेगा मौसम, मैदान में कोहरे पहाड़ में बारिश बर्फबारी का अलर्ट

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम

Uttarakhand weather: फिर बिगड़ेगा मौसम, मैदान में कोहरे पहाड़ में बारिश बर्फबारी का अलर्ट

1 min read

Uttarakhand weather update alert: प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज हल्की धूप खिलने से हुई दिन की शुरुआत, कई इलाकों मे घने कोहरे का अलर्ट…….

Uttarakhand weather update alert: उत्तराखंड में दिन प्रतिदिन मौसम के मिजाज बदल रहा हैं जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश उच्च हिमालयी वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का नजारा देखने को मिल रहा है जिसका लुफ्त उठाने के लिए पर्यटक भारी संख्या मे पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के निचले इलाकों में कभी धूप तो कभी धूंध लगने के आसार बने हुए है । इसी बीच आज मंगलवार को प्रदेश के दो जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों में मौसम साफ नजर आया। जबकि आज बुधवार सुबह से ही मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घना कोहरा छाया हुआ है। आज आगामी 15 जनवरी की शाम से मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Snowfall: उत्तराखंड के इन क्षेत्रों में हुई बर्फबारी पर्यटकों का उमड़ा हुजूम

Uttarakhand snowfall rain fog alert today बता दें उत्तराखंड में आए दिन मौसम के तेवर बदल रहे हैं इतना ही नहीं बल्कि बीते रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में हुई बारिश और बर्फबारी के चलते ठण्ड मे इजाफा हुआ है। वहीं दूसरी ओर बीते सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ नजर आया जिसके कारण कई हिस्सों में चटख धूप खिलती हुई नजर आई। वहीं आज मंगलवार को उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने वाला है। आगामी 15 जनवरी की अगर बात करें तो प्रदेश के कई इलाकों में एक बार फिर से मौसम करवट ले सकता है। इस दौरान प्रदेश के निचले क्षेत्रों में कहीं वर्षा और ढाई से 3000 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्र में हिमपात की संभावना जताई गई है। जबकि 20 जनवरी से मौसम शुष्क रहने वाला है। बताते चले सोमवार को देहरादून का तापमान 22. 3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather: सटीक साबित हुई मौसम विभाग की भविष्यवाणी, बारिश बर्फबारी का दौर शुरू

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top