Connect with us
Uttarakhand weather update news today
सांकेतिक फोटो Uttarakhand weather news today

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather: उत्तराखंड मे फिर करवट लेगा मौसम, बारिश बर्फबारी की आंशका

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम

Uttarakhand weather: उत्तराखंड मे फिर करवट लेगा मौसम, बारिश बर्फबारी की आंशका

1 min read

Uttarakhand weather news today: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों समेत मैदानी इलाकों में ठण्ड बढ़ने की संभावना , बारिश समेत बर्फबारी की आशंका…..

Uttarakhand weather news today: उत्तराखंड मे दिसंबर माह के दौरान मौसम में कई बार उतार चढ़ाव देखने को मिला जिसके चलते प्रदेश के कई इलाकों के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली जिसके कारण पर्वतीय इलाकों के लोगों ने अत्यधिक ठंड महसूस की जबकि मैदानी इलाकों मे भी कुछ ऐसा ही आलम देखने को मिला। दरअसल अब पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही पश्चिमी हिमालय में पहुंचने वाला है जिसके चलते एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान की माने तो आज रविवार 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक ऊंचाई वाले जिलों में बारिश के साथ ही बर्फबारी का नजारा देखने को मिल सकता है जिससे पर्यटकों के चेहरे एक बार फिर से खिल सकते हैं। वही पर्वतीय इलाकों समेत मैदानी इलाकों में अत्यधिक ठंड बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand news: क्रिसमस थर्टी फर्स्ट पर बना रहे नैनीताल का प्लान तो इन नियमों पर अवश्य दें ध्यान

Uttarakhand weather update today बता दें वर्ष 2024 दिसंबर माह के अंतिम दिनों मे मौसम करवट ले सकता है जिसके चलते एक बार फिर से पर्वतीय जिलों समेत मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने की आशंका है। दरअसल मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ आगामी 22 दिसंबर की रात तक उत्तराखंड के उच्च हिमालय क्षेत्रों की तरफ पहुंच सकता है। जिसकी वजह से आगामी 23 व 24 दिसंबर को पिथौरागढ ,बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग आदि जिलों के अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहेंगे जबकि कुछ इलाकों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा व 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर कहीं -कहीं बर्फबारी की संभावना है। वही 27 दिसंबर के आसपास नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा जो बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात बनाने की संभावना बना रहा है। इसलिए वर्ष 2024 की विदाई से पहले पर्वतीय क्षेत्र के लोगो को अच्छा खासा हिमपात देखने को मिल सकता है। जिसका सटीक अनुमान 25 दिसंबर के आसपास लग सकेगा। मौसम विज्ञान की माने तो आगामी 5 दिन बागेश्वर जिले में पाला गिरने की संभावना है । ऐसे में अधिकारियों ने सभी लोगों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- Pithoragarh landslide today: पिथौरागढ़ में भारी भूस्खलन धारचूला तवाघाट नेशनल हाईवे बंद

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top